लाइव न्यूज़ :

Delhi BJP: वीरेंद्र सचदेवा ने किया बदलाव, 14 जिला अध्यक्षों और 105 निर्वाचित सदस्यों की घोषणा, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2025 20:47 IST

Delhi BJP: विजेंदर धामा, मयूर विहार जिला; चंद्रपाल बख्शी, पश्चिमी दिल्ली और दीपक गौबा, शाहदरा जिला हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा दिल्ली प्रदेश परिषद के 105 निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा की।प्रक्रिया में अगला चरण प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति का होगा।दिल्ली भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर शामिल हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत सोमवार को 14 जिला इकाई अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों में अनुभव और विभिन्न सामाजिक श्रेणियों के प्रतिनिधित्व का मिश्रण देखने को मिलता है। तीन नेताओं को लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है।

इनमें विजेंदर धामा, मयूर विहार जिला; चंद्रपाल बख्शी, पश्चिमी दिल्ली और दीपक गौबा, शाहदरा जिला हैं। दिल्ली भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, दो महिला नेताओं - राज शर्मा गौतम, नजफगढ़ और माया बिष्ट, दक्षिण दिल्ली को भी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में से अरविंद गर्ग (चांदनी चौक), विनोद सहरावत (उत्तर पश्चिम), वीरेंद्र बब्बर (करोल बाग) और मास्टर बिनोद कुमार (नवीन शाहदरा) - पहले भी जिला अध्यक्ष के पद पर रहे थे। भाजपा नेता एवं दिल्ली इकाई के संगठनात्मक चुनाव अधिकारी महेंद्र नागपाल ने सभी 14 जिला अध्यक्षों और भाजपा दिल्ली प्रदेश परिषद के 105 निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा की।

जिला अध्यक्षों की नयी नियुक्तियां, विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर, 27 वर्षों के बाद भाजपा के दिल्ली की सत्ता में लौटने के तीन महीने बाद हुई हैं। भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी ने पहले ही 204 मंडल इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी नेताओं ने बताया कि पुनर्गठन की प्रक्रिया में अगला चरण प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति का होगा।

सचदेवा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे संगठनात्मक विकास और पार्टी सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन में योगदान देंगे। नवनिर्वाचित प्रदेश परिषद सदस्यों में विधायक पवन शर्मा, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत, करतार सिंह तंवर, प्रद्युम्न राजपुर, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व महापौर सुभाष आर्य, प्रीति अग्रवाल और सुनीता कांगड़ा, सुमित भसीन और दिल्ली भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर शामिल हैं।

टॅग्स :Delhi BJPdelhiDelhi Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला