लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections Results: भाजपा के मौजूदा 3 विधायक अपनी सीट से आगे, BJP को 10 सीट का फायदा

By भाषा | Updated: February 11, 2020 13:25 IST

निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रधान मुस्तफाबाद सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के हाजी यूनुस से 26,000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता रोहिणी सीट से करीब 2,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वास नगर में ओम प्रकाश शर्मा को 8,770 मतों की बढ़त मिली हुई है।दिल्ली में 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को तीन और आप को 67 सीटें मिली थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन मौजूदा विधायक- विजेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा और जगदीश प्रधान अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रधान मुस्तफाबाद सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के हाजी यूनुस से 26,000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता रोहिणी सीट से करीब 2,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

विश्वास नगर में शर्मा को 8,770 मतों की बढ़त मिली हुई है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान शनिवार को हुआ था। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आप 56 सीटों पर जबकि भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली में 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को तीन और आप को 67 सीटें मिली थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। भाजपा ने 2015 में 3 सीट जीत दर्ज की थी। 2020 में 13 सीट पर आगे है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र