लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1500 के पार, 902 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 14, 2020 17:05 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 नवंबर ओडिशा में कोविड-19 से 15 और मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण के 902 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,07,906 हो गए और मृतकों की संख्या 1500 से अधिक हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सुंदरगढ़ में पांच, खुर्दा में चार और मयूरभंज में दो मरीजों ने कोविड-19 से दम तोड़ दिया।

राज्य में अब तक 1,510 लोग महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं।

अधिकारी ने कहा कि अब तक खुर्दा जिले में 263, गंजाम में 232 और कटक में 124 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मयूरभंज में संक्रमण के 88, सुंदरगढ़ में 85 और कटक में 70 नए मामले सामने आए।

वर्तमान में राज्य में 11,098 मरीज उपचाराधीन हैं।

अब तक कोविड-19 के कुल 2,95,245 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ओडिशा में संक्रमण की दर 5.9 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos