लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में जम गई डल झील, तापमान पहुंचा शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 19, 2021 17:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में तापमान शून्य 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे22 से 25 दिसम्बर तक बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर: विश्व प्रसिद्ध डल झील भयानक सर्दी के कारण पूरी तरह से जमने की ओर अग्रसर है। ऐसे में लोग बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि इसके पूरी तरह से जम जाने के बाद क्या इस बार भी डल पर कोई गाड़ी चलेगी या फिर क्या इस बार भी लोग क्रिकेट खेल सकेंगे।

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने से कल और आज विश्व प्रसिद्ध डल झील जम गई। शहर में आज नालों और नालियों सहित पानी के नल और अन्य जलाशयों का पानी भी जम गया। सुबह सूर्य दिखाई दिया, हालांकि बर्फीली हवाएं चलने के कारण लोग घरों के अंदर ही रहे। 

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने कहा कि शुष्क मौसम से रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार है। हालांकि धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। जबकि मौसम विभाग ने 22 से लेकर 25 दिसम्बर तक कश्मीर व लद्दाख में बर्फबारी की उम्मीद जताई है।

यहां जैसे जैसे सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे विश्व प्रसिद्ध डल झील की ऊपरी सतह भी जमती जा रही है। इतना जरूर है कि कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए यह नजारा बेहद ही दिलकश है जिन्होंने पहली बार इस झील को जमते हुए देखा है। चिल्लेकलां के दौरान डल झील का जमना कोई नई बात नहीं है। 

पर यह अभी से जमनी आरंभ हो गई है जबकि चिल्ले कल्लां अर्थात कश्मीर में भयानक सर्दी के प्रकोप का समय अभी शुरू नहीं हुआ है। चिल्लेकलां 21 और 22 दिसम्बर की रात को आरंभ होता है और यह 40 दिनों तक चलता है। वर्ष 1960 में गुलाम मुहम्मद बख्शी के मुख्यमंत्रित्वकाल में डल झील पूरी तरह जम गई थी।

उस दौरान तात्कालीन मुख्यमंत्री ने डल पर जीप चलाने का लुत्फ उठाया था। उस समय न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे तक गिर गया था। इसके अलावा 1986 में डल झील पूरी तरह जम गई थी तब उस समय फारूक अब्दुल्ला ने डल झील पर मोटर साइकिल चलाई थी। इसी साल स्थानीय युवकों ने जमे हुए डल पर एक क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया था। 

इस टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट को लोगों ने सफलतापूर्वक समाप्त भी किया था। बुजुर्ग कहते हैं कि चिल्लेकलां के दिनों में अक्सर डल का पानी जम जाता है। इस साल के शुरू में भी डल झील पूरी तरह जम गई थी। वर्ष 2005 के दिसंबर में भी चिल्लेकलां के दौरान डल का पानी जम गया था। जो कि करीब एक महीने तक जमा रहा था। 

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहा तो रात का तापमान और भी गिर सकता है। इससे डल का पानी और भी जम जाएगा क्योंकि यहां दिन साफ रहने के कारण रात सर्द हो जाती है।

टॅग्स :Srinagarjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो