लाइव न्यूज़ :

पहली बार ऐसा आयोजन! CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगी शादी, राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यवस्था के दिए आदेश

By रुस्तम राणा | Updated: January 31, 2025 16:30 IST

राष्ट्रपति भवन में शादियों में कई नामचीन हस्तियां शामिल होती रही हैं, लेकिन यह पहली बार है जब किसी अधिकारी की शादी हो रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि शादी में केवल कुछ ही रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे, जिन्हें प्रवेश देने से पहले प्रूफ किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली: देश के सबसे प्रतिष्ठित स्थल राष्ट्रपति भवन में पहली बार सीआरपीएफ की एक महिला अधिकारी की शादी होने जा रही है। भवन में पीएसओ के तौर पर तैनात सीआरपीएफ की महिला सहायक कमांडेंट 12 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में तैनात एक सहायक कमांडेंट से शादी करेंगी। 

राष्ट्रपति भवन में शादियों में कई नामचीन हस्तियां शामिल होती रही हैं, लेकिन यह पहली बार है जब किसी अधिकारी की शादी हो रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि शादी में केवल कुछ ही रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे, जिन्हें प्रवेश देने से पहले प्रूफ किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से आधिकारिक सूचना अभी नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में पीएसओ के रूप में कार्यरत पूनम गुप्ता जम्मू-कश्मीर में तैनात सहायक कमांडेंट अवनीश कुमार के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी 12 फरवरी को सीमित संख्या में मेहमानों के साथ होने वाली है। सूत्रों से पता चला है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूनम के आचरण और सेवा से बहुत प्रभावित हुई हैं। 

उनकी शादी के बारे में जानने के बाद, उन्होंने राष्ट्रपति भवन के अंदर मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में समारोह की व्यवस्था की। इस समारोह में चुनिंदा मेहमानों की सूची होगी, जिसमें प्रवेश की अनुमति देने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पूनम के पास गणित की डिग्री और अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की डिग्री है। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से बी.एड. भी पूरा किया और श्योपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय से पढ़ाई की। उन्होंने 2018 में यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल की और सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर शामिल हुईं। 2024 में, उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया।

टॅग्स :सीआरपीएफराष्ट्रपति भवनद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भवानीपुर में हिंसा या सियासत? ममता बनर्जी के आरोपों से गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र