लाइव न्यूज़ :

भाकपा विधायक सूर्यकांत पासवान का  युवती के साथ हो रहा है अश्लील वीडियो वायरल, दामन पर दाग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2025 17:52 IST

CPI Vidhayak Viral Video: वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद विधायक सूर्यकांत पासवान ने एक प्रेस वार्ता कर खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक षड्यंत्र करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है।छवि को बदनाम करने की साजिश रची गई है।

CPI Vidhayak Viral Video: बिहार में भाकपा के विधायक सूर्यकांत पासवान का एक युवती के साथ रंगरेलियां मनाते हुए एक वीडियो वायरल होने से भाकपा के दामन पर दाग लग गया है। सूर्यकांत पासवान बिहार के बेगूसराय जिले की बखरी विधानसभा सीट से भाकपा के टिकट पर विधायक हैं। सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ उनका कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। वायरल हुए दो अलग-अलग वीडियो फेसबुक पर सामने आए हैं, जिनमें विधायक एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। 

वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद विधायक सूर्यकांत पासवान ने एक प्रेस वार्ता कर खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है और उनकी छवि को बदनाम करने की साजिश रची गई है।

सूर्यकांत पासवान ने आरोप लगाया कि उन्होंने हाल ही में बखरी डीएसपी और शराब माफियाओं की मिलीभगत को लेकर डीजीपी से शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ उनकी लगातार कार्रवाई और अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण, प्रतिशोध में यह वीडियो फैलाया गया है।

सूर्यकांत पासवान ने दावा किया कि उनकी शिकायत पर डीजीपी ने बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी को मामले की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा पर नहीं, बल्कि उन जनप्रतिनिधियों पर है जो सच्चाई के लिए लड़ते हैं। फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सियासी गलियारे में विधायक जी के रंगमिजाजी होने की चर्चाएं चलने लगी हैं।

टॅग्स :सीपीआईएमबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र