लाइव न्यूज़ :

कोविड : बुजुर्गों ने सामाजिक और मनोवैज्ञानिक मुद्दों को अधिक महत्वपूर्ण माना: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुए एक सर्वेक्षण में लगभग 29 प्रतिशत बुजुर्ग लोगों ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण थे जबकि उनमें से 24.2 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मनोवैज्ञानिक और सामाजिक अवस्था अधिक महत्वपूर्ण थी।

गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘एजवेल फाउंडेशन’ ने बताया कि उसने दिल्ली-एनसीआर में बुजुर्गों के बीच एक सर्वेक्षण कराया जिसका लक्ष्य उनकी वर्तमान दशा की समीक्षा करना और कोविड-19 का उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करना था।

संगठन ने कहा कि इस सर्वेक्षण में एजवेल के स्वयंसेवकों ने जुलाई में 1,500 बुजुर्गों से बातचीत की। उनमें से 28.9 प्रतिशत लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को सबसे महत्वपूर्ण बताया जबकि 24.2 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें मनोवैज्ञानिक और सामाजिक मुद्दे ज्यादा अहम लगे।

इसके साथ ही 21.7 प्रतिशत बुजुर्गों ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान वित्तीय समस्याएं अधिक महत्वपूर्ण थीं। सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक 42 प्रतिशत से ज्यादा बुजुर्गों ने अकेलेपन को प्रमुक मनोवैज्ञानिक मुद्दा माना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल