लाइव न्यूज़ :

चीन में 82 और 76 फीसदी तो भारत में केवल 51 और 22 फीसदी को मिली कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक

By विशाल कुमार | Updated: October 24, 2021 09:19 IST

दुनियाभर में टीकाकरण के रुझानों का आंकलन करने वाले ब्लूमबर्ग ट्रैकर के अनुसार, चीन की 82 फीसदी जनसंख्या को कम से कम पहली खुराक और 76 फीसदी को दूसरी खुराक मिल चुकी है, जो कि 1.1 का अनुपात है. वहीं अमेरिका में यह संख्या क्रमश: 66.2 और 57.3 फीसदी है जो कि 1.15 का अनुपात है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में 66.2 फीसदी को पहली और 57.3 फीसदी को दूसरी खुराक लग चुकी है.यूरोपीय देशों में यह संख्या 69 फीसदी और 66 फीसदी है.विशेषज्ञों का मानना कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच लंबा अंतर जिम्मेदार.

नई दिल्ली:भारत दुनिया में दूसरा ऐसा देश बन गया है जो अपने नागरिकों को एक अरब कोविड-19 वैक्सीन लगा चुका है लेकिन जनसंख्या के अनुपात में पहली और दूसरी खुराक के बीच अंतर भारत में सबसे अधिक है.

दुनियाभर में टीकाकरण के रुझानों का आंकलन करने वाले ब्लूमबर्ग ट्रैकर के अनुसार, चीन की 82 फीसदी जनसंख्या को कम से कम पहली खुराक और 76 फीसदी को दूसरी खुराक मिल चुकी है, जो कि 1.1 का अनुपात है. वहीं अमेरिका में यह संख्या क्रमश: 66.2 और 57.3 फीसदी है जो कि 1.15 का अनुपात है.

वहीं, यूरोपीय देशों में पहली खुराक पाने वालों की संख्या 69 फीसदी और दूसरी खुराक वालों की संख्या 66 फीसदी है और यहां अनुपात 1.04 का है.

हालांकि, भारत में यह अनुपात दोगुना से भी ज्यादा 2.4 का है जहां 51 फीसदी लोगों को पहली खुराक तो मात्र 21.9 फीसदी लोगों को दूसरी मिल पाई है.

विशेषज्ञों का मानना है कि इसके लिए जिम्मेदार सबसे महत्वपूर्ण कारक कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच लंबा अंतर है जिसकी 88 फीसदी खुराक भारत में लगी है.

कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच 12-16 सप्ताह (84 से 120 दिन) का अंतर दुनिया में सबसे अधिक है.

फाइजर और मॉडर्ना टीके के दो खुराकों के बीच का अंतर चार सप्ताह है और एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को ब्रिटेन में आठ सप्ताह के अंतराल पर दिया जाता है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाभारतचीनUSEU
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र