लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: इंदौर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, शत प्रतिशत नागरिकों को टीके की पहली खुराक, जानें सीएम चौहान ने क्या कहा...

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 31, 2021 20:45 IST

covid-19: मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे इंदौर जिले ने महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अहम मुकाम मंगलवार को हासिल कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लक्षित लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई है।देश भर में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिलों में यह मुकाम हासिल करने में इंदौर अव्वल रहा है।अब तक हम जिले के 28,08,212 नागरिकों को टीके की पहली खुराक दे चुके हैं।

covid-19: इंदौर ने कोविड टीकाकरण में एक बार फिर से इतिहास बनाया है। समूचे देश में 10 लाख से अधिक की आबादी वाले जिलों में इंदौर पहला जिला बन गया है, जहाँ के शत प्रतिशत नागरिकों को प्रथम डोज की वैक्सीन लगायी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में अगस्त माह में ही शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने का निर्देश दिया था। कलेक्टर मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप 31 अगस्त को यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि टीकाकरण की इस मुहिम में नगर निगम इन्दौर ने विशेष भूमिका निभायी है। समूचे अभियान में नगर निगम इन्दौर को नोडल एजेंसी बनाया गया था। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया है कि इन्दौर ज़िले का लक्ष्य 28,07,559 लोगों का टीकाकरण करना था। आज 31 अगस्त को सायंकाल छः बजे ही इस लक्ष्य को पार करते हुए कुल 28,08,212 व्यक्तियों का टीकाकरण कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौरवासियों का अभिनंदन करते हुये कहा कि इंदौर जिले ने देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण कर फिर एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में 10 लाख से अधिक की आबादी वाले ज़िलों में इंदौर पहला जिला बन गया है, जहाँ के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है। इस जीवन रक्षक अभियान को सफल बनाने वाले सभी इंदौरवासियों का अभिनंदन।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,055 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। हालांकि, महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नए संक्रमितों की तादाद इकाई अंक पर सिमट गई है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाभोपालउज्जैनBJPइंदौरशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला