लाइव न्यूज़ :

क्रिकेट बैट से पिटाई के मामले में कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को कोर्ट ने किया बरी

By रुस्तम राणा | Updated: September 9, 2024 21:06 IST

दरअसल यह मामला चार साल पहले का है जब आकाश विजयवर्गीय ने कथित तौर पर एक नगर निगम अधिकारी की क्रिकेट बैट से पिटाई की थी।    

Open in App
ठळक मुद्देमामला चार साल पहले का है जब आकाश ने कथित तौर पर एक नगर निगम अधिकारी की क्रिकेट बैट से पिटाई की थीघटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आकाश ने कथित तौर पर नगर निगम अधिकारी की पिटाई कीजबकि पुलिस कर्मियों सहित कई लोग इस कृत्य को देखते रहे और हस्तक्षेप करने में विफल रहे

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और पूर्व भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय को क्रिकेट बैट मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को बरी कर दिया है। मामला चार साल पहले का है जब आकाश ने कथित तौर पर एक नगर निगम अधिकारी की क्रिकेट बैट से पिटाई की थी।    

घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आकाश ने कथित तौर पर नगर निगम अधिकारी की पिटाई की, जबकि मध्य प्रदेश पुलिस कर्मियों सहित कई लोग इस कृत्य को देखते रहे और हस्तक्षेप करने में विफल रहे। गौरतलब है कि विजयवर्गीय ने इंदौर के गंजी कंपाउंड में एक जर्जर मकान को गिराने आए नगर निगम अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की थी। 

बाद में भाजपा ने मामले में आकाश को शोकेस नोटिस जारी किया। मामले में तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने आकाश को गिरफ्तार किया था। मामले में कई सुनवाई के बाद अदालत ने 2019 में उन्हें मामले में जमानत दे दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस खौफनाक पिटाई ने राजनीतिक रूप से काफी सुर्खियां बटोरीं और कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला। 

इस घटना ने भाजपा के लिए परेशानी खड़ी कर दी, क्योंकि मामले के बाद भाजपा बैकफुट पर आ गई। घटना के बाद संबंधित अधिकारी ने स्थानीय थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई, हालांकि बाद में उसने अपना बयान बदल दिया।

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयआकाश विजयवर्गीयMadhya PradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला