लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत बायोटेक के नेजल कोविड वैक्सीन को इस्तेमाल की मिली मंजूरी, नाक से दिया जा सकेगा टीका

By विनीत कुमार | Updated: September 6, 2022 15:30 IST

भारत के पहले नेजल कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल को DCGI से इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई है। पिछले साल से इस वैक्सीन के ट्रायल चल रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ये जानकारी दी।

Open in App

नई दिल्ली: भारत में पहले नेजल कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक की ओर से तैयार किया गया है। DCGI ने इस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी है। पिछले साल से इस वैक्सीन के ट्रायल चल रहे थे जो करीब एक महीने पहले पूरे हुए थे।

ये भारत का पहला कोविड टीका होगा, जिसे देने के लिए इंजेक्शन की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ये जानकारी दी। इससे पहले भारत बायोटेक ने ही कोवैक्सीन भी तैयार किया था जिसे देश में लोगों को लगाया गया।

मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, 'कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में बड़ी ताकत! भारत बायोटेक के ChAd36-SARS-CoV-S COVID-19 (चिंपांजी एडेनोवायरस वेक्टरेड) रीकॉम्बिनेंट नेजल वैक्सीन को 18+ आयु वर्ग में आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए मंजूरी मिल गई है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'यह कदम महामारी के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई को और मजबूत करेगा। भारत ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में अपने विज्ञान, अनुसंधान एवं विकास और मानव संसाधनों का उपयोग किया है। विज्ञान के दृष्टिकोण और सबके प्रयास के साथ हम कोविड-19 को हरा देंगे।'

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोवाक्सिनBharat Biotech
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCholera vaccine: हैजा मुक्त विश्व?, वैक्सीन ‘हिलकोल’ ने तीसरे चरण का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया, भारत बायोटेक ने की घोषणा

विश्वCovid-19 का एक बार फिर मंडराता खतरा! सिंगापुर में 1 हफ्ते में केस हुए दोगुना, एडवाइजरी जारी

भारतकोविशील्ड के दुष्प्रभावों पर बहस के बीच भारत बायोटेक ने जारी किया बयान, कहा- "कोवैक्सीन को पहले सुरक्षा.."

स्वास्थ्यकोविड का अद्यतन टीका जल्द आएगा, फ्लू वायरस के तीन टीकों की श्रृंखला का होगा हिस्सा

स्वास्थ्यCovid-19 booster: कोविड-19 का बूस्टर टीका सर्वोत्तम ढाल, बुजुर्गों को प्रतिरक्षा के लिए पूर्व संक्रमण पर निर्भर नहीं रहना चाहिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?