लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 3007 नए केस, 91 की मौत, जानें राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या

By अनुराग आनंद | Updated: June 7, 2020 20:39 IST

कोरोना संक्रमण के केसों के मामले में अकेले महाराष्ट्र ने अब चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है।महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु मरीजों के मामले में दूसरे स्थान पर है।

मुंबई: देश भर में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि हो रही है। महाराष्ट्र देश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में से एक है। आज महाराष्ट्र में कोरोना के 3007 नए केस सामने आए हैं और राज्य में 91 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में अब तक कुल केस 85975 हो चुके हैं और 3060 लोगों की मौत हुई है। इस बात की जानकारी  महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने दी है।़

देश में कोरोना के मामले  2 लाख 50 हजार से ज्यादा -

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु मरीजों के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 30 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिल चुके हैं। एक हफ्ते से रोजाना एक से डेढ़ हजार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। मुख्यमंत्री पलानीसामी ने रविवार को बताया कि तमिलनाडु के कुल संक्रमितों में से 86% में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 4 जून तक 5.50 लाख टेस्ट कराए। तमिलनाडु में मरीजों का रिकवरी रेट देश में सबसे ज्यादा है और मुत्युदर दुनिया के कई देशों से कम है। राज्य में 16 हजार 395 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जबकि 254 मरीजों ने जान गंवाई।

महाराष्ट्र सरकार ने रेमडेसिविर दवा के निर्माण और बिक्री के लिए पीएम मोदी से मांगी अनुमति-

महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए उद्धव सरकार ने रेमडेसिविर दवा के निर्माण और बिक्री के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से अनुमति मांगी है। महाराष्ट्र में भी सरकार इस दवा के इस्तेमाल के लिए बेहद प्रयासरत दिखाई दे रही है। राज्य सरकार ने बांग्लादेश से 10 हज़ार इंजेक्शन खरीदने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने महाराष्ट्र के लिए जल्द से जल्द  रेमडेसिविर दवा के उत्पादन और बिक्री की परमिशन की अपील प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की है।

मंत्री का कहना है कि महाराष्ट्र को जल्द से जल्द इस दवा की जरूरत है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया वी जी सोमानी को मेंशन करके ट्वीट करते हुए जितेंद्र ने कहा कि महाराष्ट्र बांग्लादेश से दवा खरीद रहा है और वी जी सोमानी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया भारतीय कंपनियों को इस दवा को उत्पादन और बेचने की जल्द से जल्द परमिशन दें।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला