लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड-19ः नए मामले 118, कुल केस 12186, अब तक 275 लोगों ने गंवाई जान, शादियों की रौनक, 1500 आवेदन पहुंचे

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 13, 2020 20:10 IST

पाली में 34, जयपुर में 19, अजमेर में 5, नागौर में 4, चूरू, डूंगरपुर और कोटा में 3-3, अलवर, बाड़मेर और टोंक में 2-2 और झालावाड़ में 1 कोरोना पाॅजीटिव मिला है। वहीं दूसरे राज्य से प्रदेश में आया एक युवक भी कोरोना पॉजीटिव मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण से 3 मरीजों की मौत के बाद राज्य में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 275 पहुंच गया।पिछले ढाई माह से जारी लॉकडाउन के बाद अब जयपुर में फिर से शादियों की रौनक लौटने वाली है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में जयपुर, सांगानेर और आमेर एसडीएम के पास शादी की मंजूरी के लिए 1500 आवेदन पहुंच चुके हैं।

जयपुरः राजस्थान में आज मिले को 118 नए कोरोना संक्रमितों के साथ राजस्थान में आंकड़ा बढ़कर 12186 हो गया है। आज मिले मामलों में सर्वाधिक 39 मामले भरतपुर में मिले हैं।

इसके अतिरिक्त, पाली में 34, जयपुर में 19, अजमेर में 5, नागौर में 4, चूरू, डूंगरपुर और कोटा में 3-3, अलवर, बाड़मेर और टोंक में 2-2 और झालावाड़ में 1 कोरोना पाॅजीटिव मिला है। वहीं दूसरे राज्य से प्रदेश में आया एक युवक भी कोरोना पॉजीटिव मिला है। वहीं कोरोना संक्रमण से 3 मरीजों की मौत के बाद राज्य में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 275 पहुंच गया।पिछले ढाई माह से जारी लॉकडाउन के बाद अब जयपुर में फिर से शादियों की रौनक लौटने वाली है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में जयपुर, सांगानेर और आमेर एसडीएम के पास शादी की मंजूरी के लिए 1500 आवेदन पहुंच चुके हैं। जिला प्रशासन के द्वारा आवेदकों को केंद्र सरकार की ओर से जारी की गाइडलाइंस के अनुसार, शादियों के आयोजन की सशर्त स्वीकृति दी जा रही है।  

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कुल 5 लाख 71 हजार से अधिक सैंपलों की जांच के बाद कुल 12186 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 9175लोग कोरोना को मात देकर रिकवर हो चुके है। वर्तमान में राजस्थान में केवल 2736 एक्टिव केस ही शेष हैं। प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2499 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं।

इसके अलावा जोधपुर में 2076 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 937, पाली में 721, उदयपुर में 597, कोटा में 544, नागौर में 531, डूंगरपुर में 388, अजमेर में 409, झालावाड़ में 341, सीकर में 348, चित्तौड़गढ़ में 199, सिरोही में 266, टोंक में 180, जालौर में 185, भीलवाड़ा में 186, राजसमंद में 166, झुंझुनूं में 202, चूरू में 183, बीकानेर में 121, जैसलमेर में 93 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 119, मरीज मिले हैं। अलवर में 249, धौलपुर में 96, दौसा में 76, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 54, करौली में 36, हनुमानगढ़ में 34, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 19, बूंदी में 9 व्यक्तियों के अलावा अन्य राज्यों से प्रदेश में आए 59 लोग भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 275 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 125 की मौत हुई। जबकि, जोधपुर में 27, कोटा में 18, अजमेर में 12, भरतपुर में 12, नागौर में 8, पाली में 7, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां और सिरोही में 4-4, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों से राजस्थान आए 16 लोगों की भी कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनराजस्थानअशोक गहलोतजयपुरकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला