लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यात्रा की जानकारी छिपाई तो हत्या या हत्या के प्रयास का चलेगा मामला

By भाषा | Updated: April 11, 2020 05:49 IST

कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में तबलीगी जमात के बहुत से अनुयायी हैं। जमात के लोगों का कई स्थलों पर संक्रमण अवधि में आना-जाना रहा है। विगत दिनों में तबलीगी जमात के लोगों में कोरोना संक्रमण की दर बहुत अधिक पाई गई है। इसलिए जमात के समस्त अनुयायियों को यह आदेश दिया जाता है कि एक मार्च के बाद वे अपने निवास स्थल से छत्तीसगढ़ अथवा छत्तीसगढ़ से बाहर कहीं पर भी गए हों अथवा उनके निवास स्थल पर किसी दूसरे स्थल का निवासी निवास कर रहा हो तो उसकी विस्तृत सूचना संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को तत्काल देना सुनिश्चित करें।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रशासन ने तबलीगी जमात के अनुयायियों को यात्रा से संबंधित सूचना छिपाने पर हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।राजनांदगांव जिले के कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि कलेक्टर कार्यालय से पूर्व में जारी आदेशों के तहत सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रशासन ने तबलीगी जमात के अनुयायियों को यात्रा से संबंधित सूचना छिपाने पर हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। राजनांदगांव जिले के कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि कलेक्टर कार्यालय से पूर्व में जारी आदेशों के तहत सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है।

इसी क्रम में यह भी स्पष्ट है कि सभी धर्मिक स्थलों में आम व्यक्तियों के लिए पूजा, आराधना और दर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल धार्मिक क्रिया या अनुष्ठान करने वाले धार्मिक गुरुओं को ही पूजा-अर्चना की अनुमति प्रदान की गई है। इस आदेश का सभी धार्मिक संगठन कड़ाई से पालन करें।

कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में तबलीगी जमात के बहुत से अनुयायी हैं। जमात के लोगों का कई स्थलों पर संक्रमण अवधि में आना-जाना रहा है। विगत दिनों में तबलीगी जमात के लोगों में कोरोना संक्रमण की दर बहुत अधिक पाई गई है। इसलिए जमात के समस्त अनुयायियों को यह आदेश दिया जाता है कि एक मार्च के बाद वे अपने निवास स्थल से छत्तीसगढ़ अथवा छत्तीसगढ़ से बाहर कहीं पर भी गए हों अथवा उनके निवास स्थल पर किसी दूसरे स्थल का निवासी निवास कर रहा हो तो उसकी विस्तृत सूचना संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को तत्काल देना सुनिश्चित करें।

आदेश में कहा गया है कि अगर सूचना छिपाई जाती है तो राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 (हत्या के लिए दण्ड) और 307 (हत्या करने का प्रयत्न) के तहत दंड के भागी होंगे। यह आदेश तब आया है जब गुरुवार को जिले के घुमका क्षेत्र के गोपालपुर गांव से तबलीगी जमात से जुड़े दो लोगों को प्रशासन ने पृथक वास में रखा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाछत्तीसगढ़लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं