लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इटली के रोम से 263 भारतीय छात्रों को लेकर वापस देश लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट 

By अनुराग आनंद | Updated: March 22, 2020 10:33 IST

भारत में कोरोना वायरस को लेकर लोगों और सरकार ने मिलकर आज (रविवार) के दिन जनता कर्फ्यू के तौर पर मनाने का फैसला किया है। देश भर के अलग-अलग शहरों में सुबह से ही सड़कें खाली दिख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइटली में एक दिन में रिकॉर्ड 793 लोगों की मौत हुई है।इटली में अब तक 4825 लोगों की जान इस संक्रमण की वजह से जा चुकी है।

नई दिल्ली: इटली के रोम से 263 भारतीय छात्रों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट रविवार सुबह वापस देश लौट गई है। इन सभी पैंसेंजर को एयरपोर्ट पर जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। बता दें कि इटली में कोरोना की वजह से हजारों लोगों की मौत हो गई है। चीन के बाद इटली व ईरान में सबसे अधिक इस बीमारी का असर देखने को मिल रहा है। 

वहीं, भारत में कोरोना वायरस को लेकर लोगों और सरकार ने मिलकर आज (रविवार) के दिन जनता कर्फ्यू के तौर पर मनाने का फैसला किया है। देश भर के अलग-अलग शहरों में सुबह से ही सड़कें खाली दिख रही हैं। लोगों ने कोरोना को हराने के लिए घर में रहने का फैसला किया है। इसी बीच दिल्ली में जो लोग सड़क पर दिखे दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन लोगों को फूल हाथ में देकर घर में रहने की सलाह दी। दिल्ली के कई जगहों पर पुलिस ने इस तरीका को अपनाते हुए लोगों को घर में रहने की सलाह दी है।  

 

बता दें कि चीन से फैले इस लाइलाज महामारी कोविड-19 के मरीजों की संख्या भारत में लगाता बढ़ रही है। इसके वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से आज भारत में जनता कर्फ्यू लागू शुरू हो गया है और यह आज रात नौ बजे तक जारी रहेगा। कोरोना से बचाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'जनता कर्फ्यू' की अपील करने के बाद देश में आज यानी रविवार को एक अभूतपूर्व बंद है। जनता कर्फ्यू के तहत देश में सुबह 7 बजे से लेकर रात नौ बजे तक लोग घरों में ही रहेंगे और इसका पालन करेंगे ताकि खतरनाक कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। 

जनता कर्फ्यू के तहत लोगों से यह अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए घरों में ही रहें जबकि इस दिन सार्वजनिक परिवहन सेवा निलंबित कर दी जाएगी या इसमें कमी कर दी जाएगी और आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानों के अलावा अन्य सभी बाजार और दुकानें बंद रहेंगी।

पीएम मोदी के अपील करने के बाद देश में आज एक अभूतपूर्व बंद होने की बात कही जा रही है। इस बीच नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह ट्वीट किया और कहा कि जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सात बजकर 45 मिनट पर ट्वीट किया। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है... मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा।'

इससे पहले देश को संबोधित करते हुए पीएम ने लोगों से आग्रह किया गया है वे स्वेच्छा से कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए घरों में ही रहें जबकि इस दिन सार्वजनिक परिवहन सेवा निलंबित कर दी जाएगी या इसमें कमी कर दी जाएगी और आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानों के अलावा अन्य सभी बाजार और दुकानें बंद रहेंगी। 

महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों ने महीने के अंत तक आंशिक बंदी लागू कर दी है। देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से आधी रात से रविवार रात 10 बजे तक कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी, जबकि सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को न्यूनतम कर दिया जाएगा। दिल्ली सहित अन्य शहरों में मेट्रो सेवाएं दिनभर स्थगित रहेंगी।  

टॅग्स :कोरोना वायरसएयर इंडियाइटलीनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला