लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमणः एमपी के 12 शहरों में प्रत्येक रविवार रहेगा लॉकडाउन, सीएम चौहान बोले-घर पर ही मनाएं होली

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 28, 2021 16:18 IST

कोरोना वायरस संक्रमणः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सरकार ने तीन स्तरीय रणनीति बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे बेहतर उपचार सुनिश्चित करना और पूरे प्रदेश में जल्द से जल्द टीकाकरण करना शामिल हैं।शहरों में लॉकडाउन शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2,142 नए मामले दर्ज किये गये हैं।

Corona virus infection: कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये मध्य प्रदेश के 12 शहरों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा।

मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार 11 जिलों के 12 शहरों में लॉकडाउन रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि इन शहरों में लॉकडाउन शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।

राजौरा ने बताया कि जिन शहरों में लॉकडाउन रहेगा, उनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, रतलाम, छिन्दवाड़ा, खरगोन, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, नरसिंहपुर और छिन्दवाड़ा जिले का सौंसर शामिल हैं। मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2,142 नए मामले दर्ज किये गये हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 2,86,407 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है, जिनमें से अब तक 3,947 लोगों की मौत हो चुकी है।

घर पर ही मनाएं होली का त्यौहार: चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार रात को प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिये होली आदि त्यौहार अपने घर पर ही मनाएं। चौहान ने प्रदेशवासियों को अपने संदेश में कहा, ‘‘कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिये होली आदि त्यौहार अपने घर पर ही मनाएं। बिना भीड़-भाड़ के रस्में निभायें और परंपराएं पूरी करें।’’

उन्होंने कहा कि अगर परंपरा का निर्वाह जरूरी है तो स्थानीय प्रशासन की अनुमति लेकर बिना भीड़ के प्रतीकात्मक रूप से इनका निर्वाह करें। चौहान ने कहा कि एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है।

कुछ शहर तो ऐसे हैं जहां संक्रमण की संख्या उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को दिक्कत न हो, इसलिये सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले निजी अस्पतालों में भी गरीबों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानभोपालइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला