लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1.50 लाख के पार, 24 घंटे में 839 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 11, 2021 10:54 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों के सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,33,58,805 हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे839 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 1,69,275 हो गई।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में वर्तमान में 11,08,087 संक्रमित लोग उपचाराधीन हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण काफी तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। एक तरफ देश के कई राज्यों में चुनाव की बड़ी-बड़ी रैलियां हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ देश के दर्जनों राज्यों में कोरोना संक्रमण की वजह से खतरनाक स्थिति बनी हुई है।

ताजा जानकारी ये है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,52,879 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों के सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,33,58,805 हुई, जिनमें से 839 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 1,69,275 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में वर्तमान में 11,08,087 संक्रमित लोग उपचाराधीन हैं, जबकि 1,20,81,443 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।  

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,754  नए मामले-

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,754 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,73,364 हो गए हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शनिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि संक्रमण से 24 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 6,688 हो गई है। जिले में संक्रमण से मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत है और 3,13,113 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से 58 और लोगों की मौत-

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से 58 और लोगों की मौत होने से शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 7,448 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी के 3,294 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2,69,733 हो गई। एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार शनिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28,015 थी। होशियारपुर में 10, गुरदासपुर में सात और लुधियाना तथा जालंधर में छह-छह लोगों की मौत हुई। बुलेटिन के अनुसार 2,385 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,34,270 पर पहुंच गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए