लाइव न्यूज़ :

आठ साल की बच्ची की हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: March 7, 2021 10:11 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), सात मार्च ललितपुर जिले की एक पॉक्सो अदालत ने आठ साल की बच्ची की हत्या के मामले में एक अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

ललितपुर जिले की पॉक्सो अदालत के विशेष अभियोजन अधिकारी रामनरेश राजपूत ने रविवार को बताया कि तालबेहट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी कि 29 सितंबर 2017 की दोपहर उनकी आठ साल की बच्ची को रूपलाल सहरिया बिस्कुट देने के बहाने खेत की ओर ले गया था और दुष्कर्म करने की कोशिश के दौरान बच्ची के चिल्लाने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के विशेष न्यायाधीश निर्भय प्रकाश ने बच्ची की हत्या के मामले में शनिवार को रूपलाल सहरिया को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

अदालत ने जुर्माने की राशि से 30 हजार रुपये बच्ची के माता-पिता को देने का आदेश दिया है।

पॉक्सो कानून बच्चों को यौन अपराध से संरक्षण प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?