लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर: ट्रेन में लगी आग को बुझाने के दौरान हुई सिपाही की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2024 15:15 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस के टॉयलेट में अचानक आग लग जाने के बाद आग बुझाने के दौरान फायर सिलेंडर विस्फोट कर गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में आरपीएफ सिपाही विनोद कुमार की मौत हो गई।वह आरा के इमादपुर थाना क्षेत्र के खुटहां के मोआप खुर्द (मिस्की टोला) निवासी ज्वाला सिंह के पुत्र थे। घटना प्लेटफार्म संख्या 5 पर घटी, जिसके बाद स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति हो गई।

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस के टॉयलेट में अचानक आग लग जाने के बाद आग बुझाने के दौरान फायर सिलेंडर विस्फोट कर गया। इस घटना में आरपीएफ सिपाही विनोद कुमार की मौत हो गई। वह आरा के इमादपुर थाना क्षेत्र के खुटहां के मोआप खुर्द (मिस्की टोला) निवासी ज्वाला सिंह के पुत्र थे। 

घटना प्लेटफार्म संख्या 5 पर घटी, जिसके बाद स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति हो गई। मृतक जवान को पोस्टमार्टम के लिए इसके एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। फिलहाल मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वलसाड एक्सप्रेस के टॉयलेट में अचानक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

दरअसल मुजफ्फरपुर से कानपुर सेंट्रल तक चलने वाली वलसाड एक्सप्रेस आज सुबह मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची, इसी दौरान एस8 बोगी के टॉयलेट में आग लग गई। आग बुझाने के लिए आरपीएफ जवान विनोद यादव फायर इंस्टिगेशन सिलेंडर लेकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तभी वह सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर मंडल से कई वरीय अधिकारी और आरपीएफ के आईजी अमरेश कुमार भी जांच के लिए पहुंचे। एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किये है। 

छानबीन में पता चला है कि शॉट सर्किट के कारण शौचालय से धुआं निकल रहा था। संयोग था कि आगलगी की घटना स्टेशन पर घटित हुई, अन्यथा चलती ट्रेन में होने से बडे पैमाने पर लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र