लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By भाषा | Updated: March 7, 2021 00:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली/कोलकाता, छह मार्च कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

पार्टी उम्मीदवारों की सूची में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता नेपाल महतो का नाम भी शामिल है जो पुरुलिया जिले की अपनी वर्तमान सीट बागमंडी से चुनाव लड़ेंगे। वह चार बार विधायक रह चुके हैं और कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भी हैं।

हालांकि न तो कांग्रेस और न ही वाम मोर्चे ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया, जहां टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी भाजपा की ओर से शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस और वाम मोर्चा अपने गठबंधन साझेदार अब्बास सिद्दीकी के इंडियन सेक्युलर फ्रंट के लिये यह सीट छोड़ेंगे क्योंकि इस सीट पर अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद है।

कांग्रेस पश्चिम बंगाल में वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में बनी सहमति के मुताबिक, कांग्रेस 2016 की तरह इस बार भी 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस ने जिन 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, उनमें से सात नए चेहरे हैं।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में आठ चरणों में मतदान होगा। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अलग-अलग क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?