लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में लगा बड़ा झटका, TMC में शामिल हुए एकमात्र विधायक बायरन बिस्वास

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 29, 2023 17:09 IST

पूर्व कांग्रेस नेता के पार्टी में शामिल होने के बाद टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बिस्वास पार्टी में शामिल हुए क्योंकि उन्हें लगा कि केवल टीएमसी ही राज्य में भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देबायरन बिस्वास सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए।वह राज्य में कांग्रेस पार्टी के एकमात्र विधायक थे।विश्वास ने तृणमूल के देवाशीष बनर्जी को हराकर सागरदिघी उपचुनाव में 22,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

कोलकाता: बीड़ी कारोबारी के नाम से मशहूर बायरन बिस्वास सोमवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। वह राज्य में कांग्रेस पार्टी के एकमात्र विधायक थे। पूर्व कांग्रेस नेता के पार्टी में शामिल होने के बाद टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बिस्वास पार्टी में शामिल हुए क्योंकि उन्हें लगा कि केवल टीएमसी ही राज्य में भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ सकती है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बनर्जी ने कहा, "बायरन बिस्वास हमारे साथ शामिल हुए क्योंकि उन्हें लगा कि टीएमसी ही एकमात्र ताकत है जो बंगाल में भाजपा से लड़ सकती है।" बायरन बिस्वास ने हाल ही में सागरदिघी सीट से एक टीएमसी उम्मीदवार के खिलाफ महत्वपूर्ण अंतर से जीत हासिल की थी। विश्वास ने तृणमूल के देवाशीष बनर्जी को हराकर सागरदिघी उपचुनाव में 22,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के बाद अब पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं रह गया है। उनके टीएमसी में शामिल होने की अटकलें चुनाव जीतने के बाद से ही तेज हो गई थी। मगर उन्होंने पहले इन अटकलों का खंडन किया था। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बायरन बिस्वास ने अपने एक बयान में यह बात कही थी, "मुझे टीएमसी खरीद नहीं सकती है। मैं उसे खरीद लूंगा।"

टॅग्स :Trinamool Congressकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र