लाइव न्यूज़ :

51 साल बाद कांग्रेस से अलग हुए प्रद्युत बोरदोलोई?, विधानसभा चुनाव से 20 दिन पहले भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा बोले- देखते जाएं और विकेट गिरेंगे?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2026 18:34 IST

असम में विधानसभा चुनाव से महज 20 दिन पहले कांग्रेस को झटका देते हुए लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बुधवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देएक सीट पर टिकट को लेकर नाराज थे तथा बातचीत का मौका नहीं मिला।त्यागपत्र एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है।विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।

गुवाहाटी: कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने 51 साल बाद इस्तीफा दिया और असम में विधानसभा चुनाव से महज 20 दिन पहले बड़ा झटका दिया। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। बोरदोलोई ने कांग्रेस से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने असम से पार्टी के लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे को बुधवार को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि वह एक सीट पर टिकट को लेकर नाराज थे तथा उनसे बातचीत का मौका नहीं मिला।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति विपक्षी दल में नहीं रहेगा और वह राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए असम के सभी ‘‘अच्छे’’ नेताओं को भाजपा में लाना चाहते हैं। हिमंत की ये टिप्पणी कांग्रेस के लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद आई है।

असम में विधानसभा चुनाव से महज 20 दिन पहले कांग्रेस को झटका देते हुए लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बुधवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदाब्रता बोरा ने बताया कि बोरदोलोई ने अपना त्यागपत्र एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है।

पूर्व राज्य कैबिनेट मंत्री और नागांव निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद रहे बोरदोलोई के बेटे प्रतीक, 9 अप्रैल को होने वाले राज्य चुनावों में मार्गेरिटा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। खरगे को संबोधित एक पंक्ति के त्यागपत्र में सांसद ने कहा कि अत्यंत दुख के साथ मैं आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।

बोरा ने बताया कि राज्य पार्टी प्रमुख गौरव गोगोई और असम के प्रभारी एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह इस मुद्दे पर राष्ट्रीय राजधानी में बोरदोलोई से मुलाकात कर रहे हैं। असम से कांग्रेस के तीन लोकसभा सांसद हैं, प्रदेश अध्यक्ष गोगोई (जोरहाट से), बोरदोलोई और रकीबुल हुसैन (धुबरी)। 2016 तक मार्गेरिटा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हैं।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावकांग्रेसBJPहेमंत विश्व शर्माप्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र