लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कांग्रेस सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने के प्रबंध में विफल: बीकेयू (एकता उग्राहन)

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:08 IST

Open in App

पटियाला, 29 मई भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहन) ने शनिवार को पंजाब में कांग्रेस सरकार पर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध करने में "विफल" होने का आरोप लगाया और मांग की कि वह मरीजों से अधिक शुल्क लेने के आरोपी सभी निजी अस्पतालों को अपने नियंत्रण में ले ले।

पंजाब के सबसे बड़े किसान संघों में से एक, बीकेयू (एकता उग्राहन) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के गृह निर्वाचन क्षेत्र पटियाला में राज्य सरकार की कोविड-19 महामारी से निपटने में कथित विफलता को लेकर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

धरने के दूसरे दिन बीकेयू (एकता उग्राहन) के नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों, वेंटिलेटर, बिस्तर और ऑक्सीजन की कमी है।

बीकेयू (एकता उग्राहन) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने यहां किसानों को संबोधित करते हुए कहा, "पंजाब सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने में बुरी तरह विफल रही है।"

उन्होंने राज्य सरकार से उन सभी निजी अस्पतालों को अपने नियंत्रण में लेने की मांग की, जिन पर मरीजों से अधिक शुल्क लेने का आरोप लगाया जा रहा है।

कोकरीकलां ने कहा, "स्वास्थ्य विभाग में नए कर्मचारियों की भी भर्ती की जानी चाहिए, जो मानवबल (कर्मचारियों) की भारी कमी का सामना कर रहा है।"

किसान नेता ने यह भी मांग की कि सरकार ग्रामीणों को मुफ्त में टीके उपलब्ध कराए और हर गांव और शहर में मुफ्त जांच की उचित व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकों के बारे में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन कर रहे हैं।

कोकरीकलां ने केंद्र और राज्य सरकारों पर कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बारे में पहले से जानने के बावजूद पर्याप्त कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पहले महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने में राज्य सरकार की विफलता के आरोपों को खारिज कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया