लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मुंबई चिड़ियाघर में पेंगविन की देखभाल के लिए निविदा जारी करने के कदम की आलोचना की

By भाषा | Updated: September 5, 2021 23:13 IST

Open in App

कांग्रेस ने यहां भायखला चिड़ियाघर में अगले तीन साल के लिए सात पेंगविन की देखभाल के वास्ते करीब 15 करोड़ रुपये की लागत वाली निविदा जारी करने पर रविवार को शिवसेना शासित बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की आलोचना की। बीएमसी में विपक्ष के नेता कांग्रेस के रवि राजा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तीन साल के मौजूदा अनुबंध के तहत पेंगविन पर पहले ही 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं जोकि इस महीने खत्म हो रहा है। राजा ने कहा, ''मेरी आपत्ति यह है कि पेंगविन की देखभाल के लिए इतना अधिक खर्च करने की क्या आवश्यकता है?'' बीएमसी ने गत 13 अगस्त को पेंगविन की देखभाल समेत उनके पृथक-वास और उनके स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 36 महीने के लिए 15.26 करोड़ रुपये की निविदा जारी की थी। राजा ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए आरोप लगाया कि ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए निविदा जारी की गई। वहीं, भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि कोविड ड्यूटी में तैनात कर्मियों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है जबकि सरकार पेंगविन के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च करना चाहती है। वहीं, मुंबई की महापौर एवं शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा, ''पेंगविन के कारण उत्पन्न राजस्व पिछले तीन वर्षों में खर्च से अधिक था। पेंगविन के कारण राजस्व भी बढ़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र