लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:18 IST

Open in App

कांग्रेस ने घरेलू रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हो रहा है। सब्सिडी वाली रसोई गैस सहित सभी श्रेणियों में एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। दो महीनों से भी कम समय में दरों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। गांधी ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधा और हैशटैग "इंडिया अगेंस्ट बीजेपी लूट" का उपयोग करते हुए जनवरी से चार महानगरों में रसोई गैस की दरों में वृद्धि का एक चार्ट साझा किया। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला खुद मित्रों की छाया में सो रहा है...लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है।’’ कांग्रेस ने हैशटैग का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर अभियान की शुरुआत की और देशभर के आम लोगों के वीडियो साझा किए, जिसमें वे महंगाई के संबंध में अपनी व्यथा बता रहे हैं। कांग्रेस पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधती रही है और केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए कुछ करों को हटा इनमें (करों में) कमी की मांग करती रही है।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि घरेलू रसोई गैस की कीमतें पिछले सात वर्षों में दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि "अच्छे दिन" भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए देश में "लूट" करने के लिए आए हैं। सुरजेवाला ने हैशटैग का उपयोग करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक मार्च, 2014- गैस सिलेंडर की क़ीमत 410 रुपये। एक सितंबर, 2021- गैस सिलेंडर की क़ीमत 884 रुपये। सात वर्षों में कीमत दोगुनी से ज्यादा। यही है मोदी जी का ‘अच्छे दिनों’ का वादा।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आपके राज में दो ही तरह का ‘विकास’ हो रहा है: एक तरफ आपके खरबपति मित्रों की आय बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ आमजनों के लिए आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर यही ‘विकास’ है तो इस ‘विकास’ को अवकाश (छुट्टी) पर भेजने का वक्त आ गया है।’’ कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने कहा कि पार्टी को देशभर में सैकड़ों आम लोगों से महंगाई और उनके सामने आने वाली समस्याओं पर वीडियो संदेश प्राप्त हुए हैं और पार्टी ने उन्हें अपने हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें देशभर से आम भारतीयों के सैकड़ों वीडियो मिले हैं, जिनका जीवन बुनियादी वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों से पूरी तरह तबाह हो गया है।’’ गुप्ता ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने लगातार तीसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। तेल कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 884.50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र