लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने नेशनल हेराल्ड मामले में किया तलब, सुरजेवाला ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 1, 2022 14:32 IST

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल हेराल्ड मामले को साल 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था।कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी को तलब किया है। इस मामले को साल 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं, इस मामले को लेकर रणदीप सुरजेवाला का बयान सामने आया है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि साल 1942 में नेशनल हेराल्ड अखबार शुरू किया। उस समय अंग्रेजों ने इसे दबाने की कोशिश की, आज मोदी सरकार भी यही कर रही है और इसके लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईडी ने हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस दिया है। 

कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि नेशनल हेराल्ड मामले में धनशोधन के आरोप को लेकर उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से नोटिस आया है, लेकिन पार्टी और उसका नेतृत्व डरने एवं झुकने वाले नहीं है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि देश को गुमराह करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ कायरतापूर्ण षड्यंत्र रचा जा रहा है। 

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, "मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है। इस बार उन्होंने एक बार नयी कायरना साजिश की है। अब प्रधानमंत्री मोदी जी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल जी को ईडी से नोटिस जारी करवाया है। साफ है कि तानाशाह डर गया है।" उन्होंने कहा, "हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं।" सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि देश को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व के खिलाफ कायरतापूर्ण षड्यंत्र रचा जा रहा है। 

पार्टी प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनुसिंघवी ने कहा, "यह एक बड़ी बीमारी है। यह बीमारी विरोधी दलों को निशाना बनाने की है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक विरोधी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।" सिंघवी ने कहा, "इन्हीं चीजों को लेकर 2014-15 से कार्रवाई चल रही है। आज इन्हीं चीजों को लेकर ईडी को लाया गया है। ऐसे मामले में धनशोधन का आरोप लगाया जा रहा है जिसमें धन के लेनदेन की बात ही नहीं है।" उन्होंने दावा किया कि प्रतिशोध की भावना के तहत जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उसमें कोई दम नहीं है।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीरणदीप सुरजेवालाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र