लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कर्नाटक के पार्टी विधायक की बलात्कार संबंधी टिप्पणी को बताया आपत्तिजनक, असंवेदनशील

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर कांग्रेस ने कर्नाटक के एक पार्टी विधायक द्वारा बलात्कार से संदर्भ में की गई टिप्पणी को ‘आपत्तिजनक और असंवेदनशील’ करार देते शुक्रवार को इसे खारिज किया और कहा कि विधानसभा अध्यक्ष तथा वरिष्ठ विधायकों से इस तरह के अस्वीकार्य व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती।

पार्टी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस पार्टी कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक के बीच सदन के भीतर हुई बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील वार्तालाप को खारिज करती है। विधानसभा के संरक्षक के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायकों से उम्मीद की जाती है कि वे आदर्श बनेंगे और इस तरह के अस्वीकार्य व्यवहार से बचेंगे।’’

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के आर रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि " जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और आनंद लो।”

विधानसभा में बारिश और बाढ़ से संबंधित नुकसान को लेकर चर्चा हो रही थी जिसमें कई विधायक अपने -अपने क्षेत्र के लोगों की दशा को पटल पर रखना चाह रहे थे और इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के साथ बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की।

विवाद बढ़ने के बाद रमेश कुमार ने अपनी टिप्पणी के लिए शुक्रवार को माफी मांगी और कहा कि वह आगे से अपने शब्दों को लेकर सावधानी बरतेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए