लाइव न्यूज़ :

पूजा पाल का जिक्र कर सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले– बेटी को हर हाल में मिलेगा न्याय

By संदीप दाहिमा | Updated: December 24, 2025 19:29 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की बागी और निष्कासित विधायक पूजा पाल का उल्लेख करते हुए तीखा बयान दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपूजा पाल का जिक्र कर सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले– बेटी को हर हाल में मिलेगा न्याय

Cm Yogi: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की बागी और निष्कासित विधायक पूजा पाल का उल्लेख करते हुए तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूजा पाल कभी सपा की विधायक थीं, लेकिन उस समय पार्टी उन्हें न्याय दिलाने में विफल रही, क्योंकि माफिया और अपराधियों के खिलाफ खड़े होने का साहस नहीं था। सीएम योगी ने कहा कि जब गरीब बेटी को न्याय देने की बात आई तो गुंडों और माफिया के आगे मजबूरी में झुकना पड़ा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि न्याय किसी पक्ष या विपक्ष को देखकर नहीं किया जाएगा, बल्कि हर हाल में पीड़ित को इंसाफ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि क्या पूजा पाल पीडीए का हिस्सा नहीं थीं। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश के हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि किसी भी पौराणिक या सार्वजनिक स्थल पर अवैध कब्जा करने की कोशिश करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। उन्होंने आगे कहा कि बेटी चाहे किसी भी पक्ष से जुड़ी हो, उसे हर हाल में न्याय मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विजमा यादव को स्वयं बुलाकर सुरक्षा का भरोसा दिया गया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र