लाइव न्यूज़ :

MP New CM: CM मोहन यादव के उनसे रिश्ते नरम, जिनसे शिवराज के सत्ता में रहते थे गरम

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 14, 2023 12:26 IST

मध्य प्रदेश की राजनीति में नया अध्याय लिखा जा रहा है। राजनीति के बदले रूप में वह पुराने चेहरे भी अब सक्रिय नजर आ रहे हैं जो शिव "राज" में गुम से हो गए थे ।

Open in App
ठळक मुद्देMP के सीएम मोहन का शिवराज से जुदां अंदाजसीएम मोहन के उनसे रिश्ते नरम,जिनसे शिवराज से थे गरमउमा वाली सनातन की राह पर बढ़े मोहन

शिवराज सिंह चौहान के सत्ता में रहते हुए जिन नेताओं के साथ रिश्ते गरम थे। मोहन यादव ने उन चेहरों के साथ अपने रिश्तों को नरम रखने के प्लान पर काम शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत सनातन की राह पर चलकर पहले फैसले के साथ कर दी है। जिसकी तारीफ उमा भारती ने आज सुबह एक्स पर कर दी।

 राजनीति में कब किसका कद भारी हो जाए और कब किसका बौना। कहा नहीं जा सकता। शिवराज में 18 साल तक जिन नेताओं की पूछ परख नहीं थी जो नेता हाशिये पर थे, जिन नेताओं के साथ शिवराज के रिश्ते नरम कम और गरम ज्यादा रहे। उन चेहरों के साथ मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नरम रिश्ते बनाने की शुरुआत कर दी है। मोहन यादव ने उनके मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद से ही ऐसे राजनेताओं के घर पर जाकर मुलाकात की जो, मोहन यादव के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत से लेकर सत्ता के सिंहासन तक पहुंचाने की कड़ी रहे।

  उमा भारती-  उमा भारती ने 2003 में अपने हिंदुत्व के चेहरे के साथ कांग्रेस के 10 साल के सत्ता को उखाड़ फेंका था। उमा भारती ही वह राजनीतिक हस्ती थी जिन्होंने मोहन यादव को नगर भाजपा महामंत्री के साथ राजनीति में प्रवेश कराया था। इसके बाद नाम बीजेपी के सीनियर नेता प्रभात झा का है और तीसरा नाम कैलाश विजयवर्गी का है।

 यही वजह रही की मोहन यादव ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले इन तीनों नेताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात कर उनका आशीर्वाद हासिल किया। मोहन यादव ने अपनी पहली कैबिनेट पर सनातन की राह पर बड़ा फैसला लेते हुए धार्मिक स्थलों पर तेज लाउडस्पीकर पर रोक और खुले में मांस मछली की बिक्री पर सख्ती करने का आदेश जारी किया। जिसकी उमा भारती ने तारीफ कर दी।उमा भारती ने एक्स पर मोहन यादव सरकार के दो बड़े फैसलों पर अभिनंदन करते हुए, जारी आदेशों को मानवीय संवेदनाओं की तरफ उठाया गया कदम बताया।

वहीं भाजपा के नेता प्रभात झा भी मोहन यादव की ताजपोशी पर फिर से सक्रिय नजर आ रहे हैं। प्रभात झा ने अपने अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान मोहन यादव को सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनाया था। वहीं प्रशासनिक क्षमताओं के मामले में कैलाश विजयवर्गीय मोहन यादव के एक तरीके से गुरु रहे हैं और अब मोहन यादव के राजतिलक के बाद इन नेताओं की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है।

 मोहन यादव ने उन नेताओं के साथ भी रिश्तो को बेहतर करने की कोशिश शुरू की है जिनके रिश्ते शिवराज के साथ बहुत अच्छे नहीं रहे। उसमें नाम पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी है। मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा के घर जाकर भी मुलाकात की और चाय की टेबल पर लंबी राजनीतिक चर्चा की।

टॅग्स :भारतBJPकैलाश विजयवर्गीयमोहन यादवNarottam Mishra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र