लाइव न्यूज़ :

"मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं...जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं", बजरंग दल बैन मुद्दे पर बोले सीएम भूपेश बघेल

By आजाद खान | Updated: May 3, 2023 15:23 IST

कर्नाटक में बजरंग दल के बैन वाले मुद्दे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी राज्य में भगवान हनुमान की पूजा करने वालों को ताले में बंद करने की कोशिश कर रही है। इस पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग दल बैन मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि "मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं..पाकिस्तान में हुई चीज को बिहार का बताते हैं।"यही नहीं सीएम बघेल ने यह भी कहा है कि बजरंग बली के नाम पर बजरंग दल गुंडागर्दी करता है।

रायपुर:कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर यह कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो जाति एवं धर्म के आधार पर ‘नफरत फैलाने’ के लिए बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों पर कार्रवाई की जाएगी और इन पर बैन भी लग सकता है। कांग्रेस के इस एलान को लेकर काफी हंगामा हुआ है जिसका जिक्र पीएम मोदी ने भी किया है।

ऐसे में पीएम मोदी के बयान का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा है और कहा है कि उनकी पार्टी ने केवल यह कहा है कि कर्नाटक में बजरंग दल जैसे संगठन पर बैन लगाया जा सकता है। उनका कहना था कि पार्टी ने बजरंग बलि के बारे में कुछ भी नहीं बोली है बल्कि बजरंग दल जैसे संगठन के बारे में कहा है। 

क्या बोले सीएम भूपेश बघेल 

रायपुर में बोलते हुए सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को फेंकने में बहुत माहिर बताते हुए उन पर हमला किया है। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने कांग्रेस द्वारा कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने वाले वादे पर बोलते हुए पार्टी पर यह आरोप लगाया था कि वह भगवान हनुमान की पूजा करने वालों को ताले में बंद करने की कोशिश कर रही है। पीएम के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया था। 

अब सीएम भूपेश बघेल ने भी इस बोला है और प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि "मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं...जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं। जनसंख्या जितनी नहीं है उतना बता देते हैं। बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है बजरंग बलि पर नहीं, बजरंग बलि हमारे आराध्य हैं उनके नाम पर कोई गुंडागर्दी करे ये उचित नहीं है।" 

बजरंग दल बैन वाले मुद्दे पर पीएम मोदी ने क्या कहा था

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने के लिए सोमवार को मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल पर निशाना साधा था। उन्होंने इसे भगवान हनुमान की पूजा करने वालों को ताले में बंद करने की कोशिश करने का कांग्रेस का प्रयास करार दिया था। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले भगवान राम को ताले में बंद कर किया और अब वह ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाने वालों को ताले में बंद करना चाहती है। 

प्रधानमंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा था कि ‘‘प्रधानमंत्री ने जो बयान दिया है, उसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए। क्या ध्रुव सक्सेना जिस दल का है उसकी तुलना हमारे आराध्य बजरंग बली से करेंगे? आप बजरंग दल से हनुमान जी की तुलना कर रहे हैं। मोदी जी आपकी पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2017 में कहा था कि बजरंग दल के लोग आईएसआई से प्रमाणित हैं। आप सिंधिया जी को एक बार फोन कर लीजिए।’’ 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :भूपेश बघेलबजरंग दलनरेंद्र मोदीकर्नाटकछत्तीसगढ़वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं