लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के कई न्यायाधीश महिला की जगह पुरुष सहायकों की कर रहे हैं माँग: CJI रंजन गोगोई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2019 17:08 IST

भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कई न्यायधीशों ने महिला सहायकों की जगह पुरुष सहायक उपलब्ध कराए जाने की माँग की है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व सहायक महिला कर्मचारी ने सीजेआई गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए देश के 22 न्यायाधीशों को एक हलफनामा भेजा। सीजेआई गोगोई ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए इसे सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ साजिश बताया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने जजों से यह भी कहा कि सिर्फ पुरुष कर्मचारियों की तैनाती की मांग पूरी करना नामुमकिन है, क्योंकि उच्चतम न्यायालय में 60 प्रतिशत महिला स्टाफउच्चतम न्यायालय के कई जजों ने देर रात तक महिला लॉ क्लर्क से काम कराने में डर की बात भी कही

भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने एक हालिया बैठक में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कई जजों ने अपने आवासीय दफ्तरों में महिला सहायक कर्मचारियों की जगह पुरुष सहायक कर्मचारियों की ही तैनाती की मांग की है। 

मुख्य न्यायाधीश ने इस आरोप को साजिश करार देते हुए सोमवार को जजों से मुलाकात में अपनी पीड़ा से अवगत कराया था। इस दौरान अन्य जजों ने उनके साथ मजबूती से खड़े रहने पर सहमति जताई। यह मीटिंग करीब 20 मिनट चली। 

सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व सहायक महिला कर्मचारी ने सीजेआई गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए देश के 22 न्यायाधीशों को एक हलफनामा भेजा। सीजेआई गोगोई ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए इसे सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ साजिश बताया। 

उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने बताया कि इस दौरान कई अन्य जजों ने उनसे आवासीय दफ्तरों में सिर्फ पुरुष कर्मचारियों की ही तैनाती का आग्रह किया है ताकि ऐसी किसी भी स्थिति से बचा जा सके, जिसमें वह घिरे हैं।

हालांकि मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने जजों से यह भी कहा कि सिर्फ पुरुष कर्मचारियों की तैनाती की मांग पूरी करना नामुमकिन है, क्योंकि उच्चतम न्यायालय में 60 प्रतिशत महिला स्टाफ है। कई जजों ने देर रात तक महिला लॉ क्लर्क से काम कराने में डर की बात भी कही। 

जस्टिस गोगोई ने आरोपों का बताया अपमानजनक

उन्होंने कहा कि कई बार केस का सारांश या अन्य चीजें तैयार करने के लिए देर रात तक काम की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में पुरुष कर्मचारियों के साथ काम करना ज्यादा सहज है। खुद पर लगे आरोप को मिथ्या करार देते हुए उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि ऐसे तरीकों पर विचार करने की जरूरत है ताकि भविष्य में कोई और उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या अन्य न्यायाधीश बेवजह न फंसे। 

कई जजों ने अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि बर्खास्त महिला ने अपने आरोप में कहा कि उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने शपथ ग्रहण समारोह में और लंच में उसे पति के साथ आमंत्रित किया था।

जज ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने जब पूरे स्टाफ को ही अपने पति या पत्नी के साथ आमंत्रित किया था तो फिर आरोप लगाने वाली महिला कैसे कह सकती है कि उससे करीबी दिखाने की कोशिश की।

 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट संकटजस्टिस रंजन गोगोई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र