लाइव न्यूज़ :

CISCE ISC 12th Result 2022 Declared: ISC 12वीं का रिजल्ट जारी, cisce.org पर देख सकेंगे परिणाम

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 24, 2022 5:27 PM

CISCE ISC 12th Result 2022 Declared: परिणाम cisce.org, results.cisce.org पर उपलब्ध है। छात्र एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों को अपना सात अंकों का रोल कोड 09248082883 पर भेजना होगा।आईएससी परीक्षा 2022 में 99.38 प्रतिशत का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है।लड़कियों ने 99.52% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों को पछाड़ दिया है, जबकि लड़कों ने 99.26% हासिल किया है।

नई दिल्लीः इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) ने रविवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित किए। परिणाम cisce.org, results.cisce.org पर उपलब्ध है। छात्र एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष कुल 18 छात्रों ने अखिल भारतीय रैंक एक हासिल की है। 

बोर्ड सचिव गैरी अराथून ने कहा कि सीआईएससीई ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित किये। 18 छात्रों ने 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष रैंक साझा की। 99.52 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है।लड़कियों ने कम अंतर से लड़कों को पछाड़ा है।

आईसीएसई, आईएससी परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना सात अंकों का रोल कोड 09248082883 पर भेजना होगा। इस साल सीआईएससीई ने आईएससी परीक्षा 2022 में 99.38 प्रतिशत का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। लड़कियों ने 99.52% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों को पछाड़ दिया है, जबकि लड़कों ने 99.26% हासिल किया है।

ISC कक्षा 12वीं की परीक्षा में 1 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। कक्षा 12 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए एक उम्मीदवार को अपनी विशिष्ट पहचान संख्या और सूचकांक संख्या दर्ज करनी होगी। बोर्ड ने आईएससी सेमेस्टर 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 13 जून, 2022 के बीच आयोजित की है।

ISC कक्षा 10 परिणाम 2022 17 जुलाई को घोषित किया गया था। ICSE कक्षा 10 परिणाम 2022 में 99.97% उत्तीर्ण हुए थे। CISCE ने इस साल ISC बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। ISC कक्षा 12 का अंतिम परिणाम दोनों सेमेस्टर के परिणामों को संकलित करने के बाद घोषित किया जाएगा।

डिजिलॉकर सुविधा के माध्यम से आईएससी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध अंकों और प्रमाणपत्रों उपलब्ध है। डिजीलॉकर के माध्यम से परिणामों के प्रकाशन के 24 घंटे के बाद डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज उपलब्ध होंगे। बोर्ड परीक्षाएं सेमेस्टर मोड में आयोजित की गईं और उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र-सह-उत्तर पुस्तिकाएं उनके पेपर को हल करने के लिए प्रदान की गईं।

सेमेस्टर 1 की परीक्षा 22 नवंबर से आयोजित की गई थी और 20 दिसंबर को समाप्त हुई थी। परिणाम 7 फरवरी को घोषित किए गए थे। चूंकि परीक्षा दो सेमेस्टर में आयोजित की गई थी, इसलिए इस साल सेमेस्टर 1 परीक्षा के अंक आधे कर दिए गए हैं (ज्यामितीय और यांत्रिक ड्राइंग को छोड़कर) और कला)। इन अंकों को अंतिम स्कोर तक पहुंचने के लिए सेमेस्टर 2 के स्कोर में जोड़ा गया है।

टॅग्स :आयसीएसई परिणामसीबीएसईभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE 10th Result 2024: 12वीं के बाद 10वीं में भी लड़कियां लड़कों से निकलीं आगे, 2.04 फीसदी से मारी बाजी

भारतCBSE Board Supplementary Exam 2024: 10-12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई से, सीबीएसई ने जारी किया शेयडूल, जानें प्रोसेस और खर्च

भारतGujarat Board Class 10 Result 2024: पिता बेचते हैं 'पानीपूरी' बेटी बनना चाहती है डॉक्टर, पूनम ने 10वीं में लिए 99.72 फीसदी अंक

भारतCBSE Board Exams 2024-25: सीबीएसई ने छात्रों को दी खुशखबरी, 2024-25 में इस दिन से होंगे पेपर

भारतCBSE 10th Result 2024: 10वीं का परिणाम जारी, 93.60 छात्र हुए पास, त्रिवेंद्रम 99.75 के साथ सबसे आगे

भारत अधिक खबरें

भारतस्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को किया अरेस्ट, जानें 'आप' ने क्या कहा

भारतप्रज्वल रेवन्ना मामले में एचडी देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'और भी लोग' शामिल'

भारतSwati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने CM आवास से विभव कुमार को हिरासत में लिया, स्वाति मालीवाल ने लगाए थे आरोप

भारतSwati Maliwal Assault Case: बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3x2 सेंमी आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2x2 सेंमी आकार के चोट के निशान, एम्स मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर