CBSE 10th Result 2024: 10वीं का परिणाम जारी, 93.60 छात्र हुए पास, त्रिवेंद्रम 99.75 के साथ सबसे आगे

By धीरज मिश्रा | Published: May 13, 2024 01:25 PM2024-05-13T13:25:34+5:302024-05-13T13:52:43+5:30

CBSE 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया।

CBSE 10th Result 2024 Live Results.cbse.nic.in direct link digi locker umang app | CBSE 10th Result 2024: 10वीं का परिणाम जारी, 93.60 छात्र हुए पास, त्रिवेंद्रम 99.75 के साथ सबसे आगे

फाइल फोटो

Highlightsसीबीएसई ने 10वीं क्लास का परिणाम जारी किया 10वीं क्लास में 93.60 छात्र हुए पास, त्रिवेंद्रम 99.75 के साथ सबसे आगे 10वीं परीक्षा के लिए 2251812 छात्रों ने कराया था पंजीकरण

CBSE 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया। छात्र अपना परिणाम जानने के लिए सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि इस साल 93.60 छात्र पास हुए। रीजन में  99.75 के साथ त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा।

उन्होंने बताया कि साल 2024 में 25724 स्कूलों में 7603 परीक्षा केंद्र बनाए गए। वहीं, साल 2023 में 24480 स्कूलों में 7241 परीक्षा केंद्र बनाए गए। साल 2023 में 2184117 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 2165805 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 2016779 छात्र पास हुए। 93.12 पास प्रतिशत रहा। वहीं, साल 2024 में 2251812 छात्रों ने पंजीकरण कराया। 2238827 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 2095467 छात्र पास हुए, पास प्रतिशत 93.60 रहा। गत वर्ष के परिणाम की तुलना में इस साल 0.48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

क्षेत्र के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत

त्रिवेन्द्रम- 99.75%
विजयवाड़ा- 99.60%
चेन्नई- 99.30%
बेंगलुरु- 99.26%
अजमेर- 97.10%
पुणे- 96.46 %
दिल्ली पूर्व- 94.45%
दिल्ली पश्चिम- 94.18%
चंडीगढ़- 94.14%
पंचकुला- 90.26%
पटना- 92.91 %
प्रयागराज- 92.72%
पंचकुला-92.16 %
भुवनेश्वर- 92.03%
देहरादून- 90.97%
भोपाल- 90.58%
नोएडा- 90.46%
गुवाहाटी- 77.94%

94 फीसदी से ज्यादा लड़कियां पास

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि साल 2024 में 94.75 लड़कियां पास हुई। 2023 में यह आंकड़ा 94.25 था। वहीं, इस साल 92.71 लड़के पास हुए, जबकि साल 2023 में 92.27 लड़के पास हुए थे। थर्ड जेंडर के तौर पर इस साल 91.30 छात्र पास हुए, साल 2023 में 90.00 फीसदी पास हुए। लड़कों की तुलना में 2.04 बेहतर प्रदर्शन किया।

इतने बच्चों की आई कंपार्टमेंट

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि इस साल 132337 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। जबकि, साल 2023 में 134774 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी। इस साल गत वर्ष की तुलना में कंपार्टमेंट प्रतिशत 5.91 रहा। 

Web Title: CBSE 10th Result 2024 Live Results.cbse.nic.in direct link digi locker umang app

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे