लाइव न्यूज़ :

सेविका को 9000 और सहायिकाओं को 4500 रुपये, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी को साधने में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2025 15:37 IST

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण और उनके जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की बड़ी भूमिका है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी।सम्मान करते हुए हमलोगों ने मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की आधी आबादी को साधने में जुटे है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि अब राज्य में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय (मानदेय यानी मासिक भत्ता या वेतन जैसी राशि) में बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब सेविका को 7000 के बदले 9000 तो सहायिकाओं को 4000 के बदले 4500 मिलेंगे। राज्य भर में लाखों महिलाएं आंगनबाड़ी से जुड़ी हुई हैं। राज्य सरकार के इस ऐलान से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस फैसले के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने पोस्ट किया, राज्य में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण और उनके जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की बड़ी भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुए हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

अब आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये बढ़ाकर 4,500 रुपये करने के लिए विभाग को निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हम लोगों ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है।

इसके लिए समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 6 प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने लिखा कि इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अहम योगदान को देखते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा और समेकित बाल विकास सेवाएं और बेहतर होंगी। नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही उनकी सरकार ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है।

इसके लिए समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 6 प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं। इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए लाभार्थियों तक पहुंचाने में सेविकाएं और सहायिकाएं एक अहम भूमिका निभाती हैं। उनके इस योगदान को देखते हुए ही सरकार ने यह निर्णय लिया है। यह फैसला न केवल इन कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि यह सरकार की ओर से उनके काम और जिम्मेदारी की अहमियत को मान्यता देने जैसा कदम माना जा रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतबिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संभाला पदभार, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र