लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh PM Modi Rally: ...'मैं काम करने के लिए पैदा हुआ हूं', बस्तर से पीएम मोदी ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 8, 2024 15:38 IST

Chhattisgarh PM Modi Rally: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के बारे में विस्तार से जनता को बताया।

Open in App
ठळक मुद्देबस्तर से बोले मोदी, मैं काम करने के लिए पैदा हुआ हूं हर वर्ग की चिंता मुझे है और गरीब लोगों के लिए काम करता रहूंगा मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है

Chhattisgarh PM Modi Rally: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के बारे में विस्तार से जनता को बताया। पीएम ने बताया कि कैसे जब देश में साल 2020 में कोरोना ने दस्तक दी तो देश के लोगों को ख्याल रखा। पीएम ने बताया कि कांग्रेस के अमीरों की सरकार के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे। लेकिन मैंने इस संकट के समय में कहा कि मैं अपने देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं।

मैंने गरीबों को मुफ्त वैक्सीन दी। गरीबों को मुफ्त राशन दिया। अगले पांच साल तक गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दूसरे देशों में कोरोना का एक एक टीका हजारों रुपये में लग रहा था, मोदी ने आपको मुफ्त टीका लगवाया।पीएम ने कहा कि मैं 2047 के लिए 24 बाय 7 काम कर रहा हूं। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूजा है। मोदी आराम करने के लिए नहीं, काम करने के लिए पैदा हुआ। मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है।

पीएम ने आगे कहा कि जनजातियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए पहली बार कोई योजना बनी है। 24 हजार करोड़ रुपये की पीएम जनमन योजना से छत्तीसगढ़ की अनेक जनजातियों के जीवन आसान होने वाला है। हर आदिवासी परिवार का जीवन बेहतर बनाना, ये मोदी की गारंटी है।आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। जिस आदिवासी समाज का कांग्रेस ने हमेशा तिरस्कार किया, उसी आदिवासी समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है।

भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। भाजपा ने ही आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय, अलग बजट बनाया है। 500 साल बाद अयोध्या में श्री राम लला का भव्य मंदिर बना है। ये सपना पूरा हुआ, तो इसकी सबसे अधिक खुशी प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को होना बहुत स्वाभाविक है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़Chhattisgarh CMछत्तीसगढ़ चुनावलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं