लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद

By भाषा | Updated: March 6, 2021 23:45 IST

Open in App

दुर्ग (छत्तीसगढ़), छह मार्च दुर्ग जिले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव बरामद किया है।

जिले के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने शनिवार को बताया कि पाटन थाना क्षेत्र के बठेना गांव में पुलिस ने राम बृज गायकवाड़ (52), उनकी पत्नी जानकी बाई (47), पुत्र संजू (24), पुत्री ज्योति (21) और पुत्री दुर्गा (28) का शव बरामद किया है।

सिन्हा ने बताया, पुलिस को आज शाम जानकारी मिली कि राम बृज और उसका पुत्र अपने मकान में छत के सहारे फांसी पर लटके हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल जब घटनास्थल पर पहुंचा तब उन्होंने पिता पुत्र का शव बरामद किया। दोनों के शव टीन की छत वाले मकान में एक लोहे की छड़ से सहारे लटके हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब करीब ही खेत से तीन महिलाओं के शव मिले। सभी शव जले हुए थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से शवों की पहचान राम बृज की पत्नी और उनकी पुत्रियों के रूप में की गई।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया ने पुलिस ने घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया है जिसमें मृत्यु के लिए किसी भी को दोषी नहीं ठहराया गया है तथा कहा गया है कि पैसों की लेन देन की वजह से यह कदम उठाया गया है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई है कि पिता पुत्र ने पहले तीनों महिलाओं की हत्या कर शव को करीब ही पुआल में जला दिया और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आसूचना शाखा के पुलिस महानिरीक्षक और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक को एक दल गठित कर मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल