लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: 13 महीने में बलात्कार के 2575 मामले, रायपुर जिले में सबसे ज्यादा रेप केस

By भाषा | Updated: March 4, 2020 22:59 IST

विधानसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल के सवाल के लिखित जवाब में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राज्य में एक जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक राज्य में डकैती, लूट, हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों के 17,009 मामले दर्ज किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीने में बलात्कार के 2,575 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान रायपुर जिले में बलात्कार के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीने में बलात्कार के 2,575 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान रायपुर जिले में बलात्कार के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। विधानसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल के सवाल के लिखित जवाब में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राज्य में एक जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक राज्य में डकैती, लूट, हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों के 17,009 मामले दर्ज किए गए हैं।

साहू ने बताया कि इस दौरान राज्य में बलात्कार के 2,575 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 301 मामले, रायगढ़ जिले में 196 मामले, बिलासपुर में 144 मामले, सरगुजा में 139 मामले, सूरजपुर में 132 मामले, जशपुर में 123 मामले, बलौदबाजार में 123 मामले, बस्तर में 115 मामले, कोरिया में 114 मामले, बलरामपुर में 112 मामले और कोरबा जिले में 102 मामले दर्ज किए गए हैं।

गृह मंत्री ने बताया कि इन 13 महीने के दौरान राज्य में हत्या के 984, लूट के 475, चोरी के 12,913 और डकैती के 62 मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइमरेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं