लाइव न्यूज़ :

छठ पूजा भारत की आस्था और गौरवशाली परंपरा की मिसाल: सोनिया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 11:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताअें ने छठ पूजा के मौके पर शुक्रवार को लोगों को बधाई दी और कहा कि अस्त होते और उदीयमान सूर्य की अराधना का यह पर्व भारत की आस्था एवं गौरवशाली परंपरा की एक मिसाल है।

सोनिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ सूर्य की उपासना दुनिया की अनेक प्राचीन संस्कृतियों में भिन्न भिन्न रूपों में रही है तथा भारत में सूर्यदेव की पूजा की परंपरा आदि काल से चली आ रही है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा झारखंड सहित देश के अनेक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर होने से हमें जीवन मे स्वच्छता, भाईचारे तथा मर्यादा का पालन करने का संदेश भी मिलता है।’’

उनके अनुसार, डूबते सूर्य की पूजा के पश्चात उदीयमान सूर्य की पूजा हमारी सर्वोच्च आस्था तथा गौरवशाली परंपरा की एक ऐसी मिसाल है जो भारत की अद्भुत संस्कृति को प्रकट करता है।

सोनिया ने कोरोना काल में हो रही छठ पूजा के अवसर व्रत रखने वाले लोगों तथा उनके परिजनों से सावधानी बरतने की अपील भी की।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘एक ऐसा व्रत-पूजन जो उगते और डूबते सूरज दोनों का ही महत्व दर्शाता है: छठ पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मइया सबका कल्याण करें।’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘छठ पूजा महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। सुख-समृद्धि के प्रतीक सूर्य देव की कृपा धरती के सभी जीव-जंतुओं पर बनी रहे।’’

कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी लोगों की छठ पूजा की बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?