लाइव न्यूज़ :

Family pension rules: केंद्र ने किए पेंशन नियमों में बदलाव, जानिए क्या हुए हैं परिवर्तन

By वैशाली कुमारी | Updated: June 30, 2021 11:35 IST

नये नियम के तहत अगर आरोपी व्‍यक्ति को कानूनी फैसले में बरी कर दिया जाता है तो बरी होने की तारीख से उन्‍हें फैमिली पेंशन का भुगतान किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे1972 वाले नियम के अंतर्गत इस तरह के मामले सामने आने पर फैमिली पेंशन को सरकार सस्‍पेंड कर देती थी 16 जून को सरकार ने यह नियम लागू किया हैदेश की धीमी न्याय व्यवस्था को देखते हुए परिजनों को वित्तीय संकट से जूझना पड़ता था

केंद्र सरकार ने पेंशन के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। यह बदलाव परिवार के सदस्‍यों द्वारा ही पेंशनधारक को जान से मार कर अपने नाम पर पेंशन पाने की साजिश पर किया गया है। 1972 वाले नियम के अंतर्गत इस तरह के मामले सामने आने पर फैमिली पेंशन को सरकार सस्‍पेंड कर देती थी । 1972 से प्रभावी इस नियम को बदलने में केंद्र सरकार को लगभग 50 साल लग गए।

पहले इस तरह के मामले आने पर आरोपी को सभी आरोपों से बरी होने के बाद पुराने एरियर के साथ पेंशन का लाभ मिलता था। देश की धीमी न्याय व्यवस्था को देखते हुए परिजनों को वित्तीय संकट से जूझना पड़ता था। 

इससे सम्बन्धित नए नियम मे कई बदलाव किए गए हैं। अब नये नियम के तहत इस तरह के मामलों में परिवार को मिलने वाला पेंशन सस्‍पेंड नहीं किया जाएगा। अरोपी के बाद परिवार के अगले योग्‍य सदस्‍य के नाम पर पेंशन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसमें मृत पेंशनधारक के बच्‍चे या उनके माता/पिता भी हो सकते हैं। 

नए आदेश में यह कहा गया 

16 जून को सरकार ने यह नियम लागू किया है। नये आदेश में कहा गया है कि कानूनी मामलों के विभाग से विचार-व‍िमर्श के बाद इस प्रावधान की समीक्षा की गयी है।

कार्मिक मंत्रालय ने इस आदेश को जारी किया है जिसके मुताबिक कानूनी कार्रवाई के दौरान परिवार के उन सदस्‍यों को पेंशन देने से मना करना जायज नहीं है, जिनपर कोई आरोप नहीं लगा है।

कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले पर अंतिम निर्णय में लंबा समय लग सकता है और मृत पेंशनधारक के परिवार के लिए फैमिली पेंशन के बिना वित्‍तीय चुनौती से गुजरना पड़ सकता है। 

योग्य नाबालिग सदस्य होने पर क्या होगा? 

वहीं अगर मृत पेंशनधारक के पति या पत्‍नी पर आरोप लगा है तो और परिवार का अगला योग्‍य सदस्‍य नाबालिग है तो अभिभावक के जरिए उस नाबालिग के नाम पर पेंशन जारी करने का प्रावधान होगा। इस केस में भी आरोपी माता या पिता नाबालिग के अभिभावक के तौर पर नहीं नियुक्‍त किए जा सकते हैं। 

नये नियम के तहत अगर आरोपी व्‍यक्ति को कानूनी फैसले में बरी कर दिया जाता है तो बरी होने की तारीख से उन्‍हें फैमिली पेंशन का भुगतान किया जाएगा।इसके साथ ही उस तारीख से परिवार के दूसरे सदस्‍य के नाम पर चल रहे पेंशन को बंद कर दिया जाएगा।

टॅग्स :भारत सरकारकोर्टपर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल