लाइव न्यूज़ :

LAC पर जारी विवाद के बीच CDS बिपिन रावत ने फुल ड्रेस में चीनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी के इवेंट में लिया हिस्सा

By अनुराग आनंद | Updated: November 29, 2020 09:28 IST

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने चीनी कार कंपनी के कार्यक्रम में फुल ड्रेस में सीडीएस बिपिन रावत के शामिल होने पर सवाल उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीडीएस के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की बात सामने आते ही रक्षा मंत्रालय ने सीडीएस के इस तरह के व्यवहार पर ऐतराज जताया है।सोशल मीडिया पर भी बिपिन रावत के इस कार्यक्रम में सेना के फुल ड्रेस में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।पूर्वी लद्दाख में जारी भारी बर्फबारी के बीच दोनों देशों की सेना आमने-सामने है, ऐसे में सीडीएस के एक चीनी कंपनी के इवेंट में शामिल होने पर विपक्ष ने सवाल उठाया है।

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में  LAC पर जारी विवाद के बीच दिल्ली में आयोजित एक चीनी स्वामित्व वाली कंपनी MG मोटर के इवेंट में हिस्सा लेने के लिए खुद सीडीएस बिपिन रावत पहुंचे। यही नहीं बिपिन रावत के अलावा, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी पहुंचे थे। 

द क्विंट के रिपोर्ट मुताबिक, हैरानी की बात यह है कि चीनी स्वामित्व वाली इस कंपनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सीडीएस रावत फुल यूनिफॉर्म में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद भले ही सीडीएस ने फोटो अपने सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया, लेकिन कंपनी ने अपने अकाउंट से ट्वीट कर रावत के इस कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी है।

कंपनी के बारे में जानें-

बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा पर कई महीनों से जारी गतिरोध के बीच CDS जनरल बिपिन रावत जिस चीनी कंपनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे उसका नाम MG मोटर है। इस कंपनी के एक इवेंट में हिस्सा लेकर सवालों के घेरे में आ गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि  MG मोटर SAIC मोटर UK की एक सब्सिडियरी है, जिसका स्वामित्व चीनी ऑटोमोटिव डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी SAIC मोटर के पास है। 

रक्षा मंत्रालय सीडीएस के इस व्यवहार से हैरान-

सीडीएस के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की बात सामने आते ही रक्षा मंत्रालय ने सीडीएस के इस तरह के व्यवहार पर ऐतराज जताया है। रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘’यह चौंकाने वाला है। इवेंट में यूनीफॉर्म पहने CDS की मौजूदगी पूरी तरह अनुचित है और इसने रक्षा मंत्रालय में कई लोगों की भौंहें तान दी हैं।’’

विपक्ष ने सोशल मीडिया पर सीडीएस बिपिन रावत के हिस्सा लेने पर क्या कहा-

बता दें कि इस मामले पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल किया कि चीन के साथ सीमा पर गतिरोध के बीच CDS जनरल बिपिन रावत ने चीनी स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा प्रोड्यूस की गई कार के ट्रायल रन को झंडी क्यों दिखाई? उन्होंने कहा कि क्या रावत को इस बारे में पता नहीं था।

टॅग्स :बिपिन रावतचीनदिल्लीफग्गन सिंह कुलस्ते
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह