लाइव न्यूज़ :

By Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 15, 2026 17:34 IST

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा।केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा।तमिलनाडु की सभी सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा।

नई दिल्लीः भारत चुनाव आयोग ने 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की तारीखों का ऐलान किया है। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित किया। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कुमार ने बताया कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। उन्होंने आगे बताया कि गुजरात और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने बताया कि सभी आठ सीटों के मतों की गिनती 4 मई को होगी।

उपचुनावों का पूरा कार्यक्रम-

गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा-

अधिसूचना: 16 मार्च

नामांकन की अंतिम तिथि: 23 मार्च

जांच: 24 मार्च

नाम वापसी: 26 मार्च

मतदान: 9 अप्रैल

गुजरात और महाराष्ट्र

अधिसूचना: 30 मार्च

नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अप्रैल

जांच: 7 अप्रैल

नाम वापसी: 9 अप्रैल

मतदान: 23 अप्रैल

सभी उपचुनावों के लिए मतगणना 4 मई को होगी।

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया। असम, केरल और पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा।

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की सभी 824 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना 4 मई को होगी। कुमार ने बताया, “असम की सभी सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा।

केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु की सभी सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा।” कुमार के साथ दो निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद थे।

टॅग्स :उपचुनावमहाराष्ट्रचुनाव आयोगनागालैंडगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला