लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी कांड: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, मौत से पहले बाहर से स्टूल लाती दिखी बड़ी बहू

By धीरज पाल | Updated: July 4, 2018 19:52 IST

बुराड़ी कांड में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है। इस सीसीटीवी फुटेज में मौत से पहले घर की बड़ी बहु बाहर से स्टूल लाती दिख रही हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जुलाई: बुराड़ी कांड में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है। इस सीसीटीवी फुटेज में मौत से पहले घर की बड़ी बहु बाहर से स्टूल लाती दिख रही हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाटिया परिवार की दो महिलाएं प्रियंका और नीतू घर के अंदर लकड़ी के स्टूल ले जाते दिख रही हैं। पुलिस का कहना है कि घर में पहले से प्लास्टिक के स्टूल थे, जो कमजोर होते हैं, इसलिए बाहर से लकड़ी के स्टूल लाए गए थे। अब पुलिस ये पड़ताल कर रही है कि आखिर नीतू और प्रियंका ने ये स्टूल कहां से लाए।

दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक ही घर में 11 रहस्यमय  तरीके से हुई मौत ने कई सवाल पैदा कर दिए हैं। लेकिन जवाब एक भी नहीं मिल रहा है। इस केस से जुड़ी कई ऐसी अजीबो-गरीब बातें सामने आई है, जो अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं। 

घर से मिले सबूत और मेडिकल सांइस के नजरिए से पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है। वहीं, मृतकों के परिजन इस बात का दावा कर रहे हैं कि ये एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत किया गया मर्डर है। नवभारत टाइम्स के मुताबिक इस घर से 20 रजिस्टर बरामद किए गए हैं। जिसमें सामूहिक मौत का राज छिपा है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक घर में मिले ऐसे डायरी व रजिस्टर एक नहीं बल्कि कई हैं। 

बुराड़ी केस: 11 लोगों की मर्डर मिस्ट्री से जल्द उठेगा पर्दा, मंदिर के पास से मिला सबसे अहम 'सुराग'

इस डायरी को कुछ महीनों से नहीं बल्कि 27 मई 2013 से लिखा जा रहा था। घर से बरामद रजिस्टर करीब 200 पेज से भरा है। इस रजिस्टर में जैसी बातें लिखी गई हैं उससे साफ पता चल रहा है कि आखिर परिवार या उसका कोई एक सदस्य किस तरह मृत आत्मा की रूह का हर दिन अहसास करता था। उसी आत्मा के संपर्क में आकर ललित रजिस्टर में ऐसी रहस्यमय बातें लाइव लिखा करता था। 

बुराड़ी कांड: परिवार को मोक्ष के लिए उकसाने वाले बाबा की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच!

ललित की बातों को ही घर वाले मानकर ऐसा काम करते थे। इन पन्नों को गौर से देखा और समझा जा सकता है कि आखिर कैसे रूहानी शक्ति के जाल में फंसकर परिवार के 11 लोगों ने जान दी है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज