लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में महिला से छेड़छाड़ के मामले में बीएसएफ का जवान निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2023 21:28 IST

मणिपुर में एक राशन की दुकान पर एक स्थानीय महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपों में अपने एक जवान को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App

नयी दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बीते सप्ताह अशांत मणिपुर में एक राशन की दुकान पर एक स्थानीय महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपों में अपने एक जवान को निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में हेड कांस्टेबल सतीश प्रसाद अपनी वर्दी पहने हुए और इंसास राइफल के साथ महिला के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करते हुए दिख रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में साझा किया गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना 20 जुलाई को इंफाल वेस्ट जिले में दर्ज की गई थी। अर्धसैनिक बल को शिकायत मिलने के बाद आरोप की जांच की गई और बाद में उसी दिन जवान को निलंबित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि बल की 100वीं बटालियन से संबंधित हेड कांस्टेबल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की कार्यवाही शुरू की गई है। जवान को पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा के मद्देनजर सुरक्षा ड्यूटी के लिए तदर्थ इकाई के रूप में भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि इस तरह के कृत्यों को बीएसएफ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा और इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :मणिपुरसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र