लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरलाल दर्डा पर आधारित पुस्तक 'जवाहर' का विमोचन, राजधानी दिल्ली में आयोजित होगा कार्यक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 04, 2023 11:16 AM

लोकमत के संस्थापक, वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनीतिक-सामाजिक नेता श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ का विमोचन कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरलाल दर्डा पर आधारित पुस्तक 'जवाहर' का विमोचन, राजधानी दिल्ली मेंविमोचन कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों किया जाएगासंघर्षों और नैतिक मूल्यों से भरी उनकी जीवन यात्रा को पुस्तक में संजोया गया है

नई दिल्ली : लोकमत के संस्थापक, वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनीतिक-सामाजिक नेता श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ का विमोचन कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों किया जाएगा।

सोमवार, 4 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तथा डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष पद्म भूषण गुलाम नबी आजाद, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री विनोद तावड़े, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी, मीडिया में अपने विचारों से अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अलोक मेहता प्रमुखता से मौजूद रहेंगे और विचार व्यक्त करेंगे।

इस मौके पर वर्ल्ड पीस सेंटर और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि जी आशीर्वचन देने मौजूद रहेंगे। अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए, गरीबों के कल्याण और दलितों के उत्थान के लिए समर्पित करने वाले कट्टर गांधीवादी जवाहरलाल दर्डा के कर्मठ जीवन के विभिन्न पहलुओं का इस पुस्तक में विवरण है, जो आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

देश की आजादी के लिए संघर्ष से लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री तक की यात्रा के दौरान आए अनेक पड़ावों, संघर्षों और नैतिक मूल्यों से भरी उनकी जीवन यात्रा को पुस्तक में संजोया गया है। श्री जवाहरलाल दर्डा जैसे व्यक्ति का जन्म कई सौ वर्षों में एक बार होता है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणादायी था। उन्होंने अद्भुत साहस, नेतृत्व, कौशल और नैतिक मूल्यों के साथ भारत को महान बनाने के लिए कठिन प्रयास किया. उनके विचार और कार्य हम सभी को आगे बढ़ने की सदा प्रेरणा देते हैं।

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारमल्लिकार्जुन खड़गेगुलाम नबी आजादNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Election 2023: तीन राज्यों में मिली पराजय के बाद कांग्रेस ने बुलाई इंडिया गठबंधन की बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष ने किया सबको फोन

तेलंगानाTelangana Election Result 2023: बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा में टक्कर, 119 सीट और बहुमत के लिए 60 सीट की जरूरत, जानें माहौल

भारतMallikarjun Kharge Book Launch: धोती कुर्ता वाले इस शख्स के बारे में मनोज झा ने क्या बता दिया

भारतभारत सरकार को मणिपुर में मिली बड़ी सफलता, UNLF ने समर्पण कर मुख्यधारा में लौटने पर किया समझौता

ज़रा हटकेWatch: न करें जल्दबाजी वरना जा सकती है जान! दिल्ली मेट्रो की चपेट में आकर एक शख्स की हुई मृत्यु

भारत अधिक खबरें

भारतCyclone Michaung: दक्षिण राज्यों में चक्रवाती तूफान का कहर जारी; पुडुचेरी के तटीय इलाकों में धारा 144 लागू, चेन्नई में एयरपोर्ट बंद

भारतब्लॉग: आखिर मिला जमीन से जुड़े रहने का परिणाम

भारतब्लॉग: आश्चर्यजनक नहीं हैं चुनाव परिणाम

भारतParliament Winter Session: शीतकालीन सत्र के पहले दिन हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के निष्कासन की रिपोर्ट पर होगी चर्चा

भारतMizoram Assembly Elections 2023: सत्ता का भारी उलट-फेर, शुरूआती रुझानों में जेडपीएम 20 सीटों पर आगे, मिजो नेशलन फ्रंट को महज 8 सीटों पर बढ़त