लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली मादक पदार्थ रखने के मामले में गिरफ्तार : एनसीबी

By भाषा | Updated: August 29, 2021 10:58 IST

Open in App

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ रखने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को रविवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी ने कोहली के मुंबई स्थित घर से कथित तौर पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिलने के बाद शनिवार को उनसे पूछताछ की थी। एक अधिकारी ने बताया कि कोहली के घर से कुछ नशीला पदार्थ मिलने के बाद एनसीबी की एक टीम ने शनिवार शाम को उनके घर पर छापा मारा और बाद में दक्षिण मुंबई में उन्हें एजेंसी के दफ्तर ले जाया गया। सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोहली के घर से संक्षिप्त मात्रा में कोकीन मिली थी जिसके बाद उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मादक पदार्थ विक्रेता, अजय राजू सिंह को भी एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअरमान कोहली को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, ड्रग्स केस में 1 लाख के निजी मुचलके पर हुई जमानत

बॉलीवुड चुस्कीक्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ, मीडिया रिपोर्ट में दावा- फोन जब्त कर हो रही उसकी भी जांच

भारतकेरल बिशप का गंभीर आरोप, कहा- गैर मुस्लमानों को 'नारकोटिक जिहाद' के तहत फंसाया जा रहा है

भारतदेश में 100 शीर्ष ड्रग माफिया सरगनाओं की पहचान कर कार्रवाई शुरू हुई : सरकार

भारतमादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार अभिनेता अरमान कोहली को नहीं मिली जमानत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज