लाइव न्यूज़ :

बीएमसी चुनाव 2026ः कुल 227 सीट?, भाजपा 128 और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना 79 सीट पर चुनाव लड़ेगी, शेष 20 सीटों पर बातचीत जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2025 18:17 IST

BMC Elections 2026: बीएमसी में कुल 227 वार्ड हैं और मतदाताओं की संख्या 1,03,44,315 है। इनमें 55,16,707 पुरुष, 48,26,509 महिलाएं और 1,099 ‘अन्य’ श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहायुति में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है।भाजपा और शिवसेना की संयुक्त बैठक में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों की संयुक्त रैलियां तथा समन्वित प्रचार कार्यक्रम शामिल हैं।

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि आगामी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के बीच कुल 227 में से 207 सीट पर सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि गठबंधन सहयोगियों के बीच बनी सहमति के तहत भाजपा 128 पर और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना 79 सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा और शिंदे नीत शिवसेना 15 जनवरी 2026 को होने वाले बीएमसी चुनाव संयुक्त रूप से लड़ेंगी। महायुति में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है।

साटम ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘बीएमसी की 207 सीट पर सहमति बन गई है, जिनमें से भाजपा 128 सीट पर और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 79 सीट पर चुनाव लड़ेगी। शेष 20 सीटों पर बातचीत जारी है। इन सीट के संबंध उम्मीदवारों के चयन के बाद निर्णय लिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना की संयुक्त बैठक में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया है।

जिसमें प्रचार के मुद्दे, चुनाव प्रबंधन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों की संयुक्त रैलियां तथा समन्वित प्रचार कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव अभियान की योजना और समन्वय का काम पूरा हो चुका है। प्रत्येक दल के हिस्से में आई सीट की संख्या के महत्व को तवज्जो न देते हुए साटम ने कहा, “यह मुद्दा नहीं है कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

असली सवाल यह है कि कौन मुंबईकरों को भ्रष्टाचार-मुक्त नागरिक प्रशासन दे सकता है। यह गठबंधन हिंदुत्व और मुंबई को भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन देने के लिए है।” नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उस चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था, जबकि शिंदे गुट के कुछ नेताओं ने भाजपा के ‘कमल’ चिह्न पर चुनाव लड़ा था।

‘महायुति’ का मुकाबला उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के गठबंधन से है। बीएमसी में कुल 227 वार्ड हैं और मतदाताओं की संख्या 1,03,44,315 है। इनमें 55,16,707 पुरुष, 48,26,509 महिलाएं और 1,099 ‘अन्य’ श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

मतदाताओं में पुरुषों की हिस्सेदारी 53 प्रतिशत और महिलाओं की 47 प्रतिशत है। वर्ष 2017 के बीएमसी चुनावों में अविभाजित शिवसेना 84 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि भाजपा को 82 सीट मिली थीं। शिवसेना के 84 पार्षदों में से 46 बाद में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए, वहीं अन्य दलों के 16 पार्षद भी शिंदे गुट में आए। भाजपा में अन्य दलों के छह पार्षद शामिल हुए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव एक ही चरण में 15 जनवरी 2026 को होंगे और मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 30 दिसंबर को समाप्त होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि दो जनवरी है, जबकि उम्मीदवारों की अंतिम सूची तीन जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकादेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमुंबईBJPअजित पवारशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं