लाइव न्यूज़ :

भाजपा के 'जैम' का मतलब झूठ, अहंकार और महंगाई : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: November 14, 2021 16:08 IST

Open in App

लखनऊ, 14 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'जैम' वाले बयान पर पलटवार करते हुए अगले ही दिन उसकी नई व्याख्या दी और भाजपा के जैम का मतलब समझाते हुए कहा कि ‘जे का मतलब झूठ (झूठ), ए का मतलब अहंकार (अहंकार) और एम का मतलब (महंगाई) है।’

सपा प्रमुख ने कुशीनगर जिले में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि अगर सपा सत्ता में आई तो गरीबों को लगातार खाना दिया जाएगा। उन्होंने शाह के ‘जैम’ वाले बयान पर तंज करते हुए कहा, ‘‘इधर-उधर के जैम मत ढूंढिए, जैम अकेले अच्छा नहीं लगता है। सबने सुबह नाश्ता किया होगा और बिना बटर के आप भी नहीं चलोगे और ये भाजपा वाले नहीं जानते कि डायबिटीज में जैम नहीं खाया जाता है।’’

यादव ने कहा, ‘‘बिना बटर के कुछ नहीं हो सकता, बटर का मतलब अगली बार बताएंगे लेकिन इतना जान लीजिए कि उन्‍होंने जैम भेजा है तो हम उनके लिए 'बटर' भेज रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ''भाजपा को अपने जैम का जवाब देना होगा, क्या उन्होंने झूठ बोलना बंद कर दिया है? क्या उनका अहंकार खत्म हो गया है? क्या महंगाई खत्म हो गई है? भाजपा को अपने झूठ, अहंकार और महंगाई का जवाब देना होगा।''

उल्लेखनीय है कि शाह ने रविवार को अखिलेश यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी एक जैम (जे ए एम पोर्टल) लाये हैं, ताकि भ्रष्टाचार विहीन खरीदी हो सके, उसमें ‘जे’ का मतलब है जनधन बैंक अकाउंट, ‘ए’ का मतलब है आधार कार्ड और ‘एम’ का मतलब है हर आदमी को मोबाइल।

शाह ने सपा पर व्यंग्य करते हुए कहा था, ‘‘गुजरात में जब इस बारे में मैंने बोला तो सपा के एक नेता बोले, ‘हम भी जैम लाये हैं।’ मैंने पता कराया कि इनका जैम क्या है, तो पता चला समाजवादी जैम का मतलब है-- ‘जे’ से जिन्ना, ‘ए’ से आजम खान और ‘एम’ से मुख्तार अंसारी। अब आप बताइये आपको भाजपा का जैम चाहिये या समाजवादी पार्टी का।’’

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए यादव ने कहा कि इस सरकार ने न केवल प्रदेश को बर्बाद किया है, बल्कि किसानों को भी कुचला है और महंगाई बढ़ाई है।

राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान पर निकले सपा प्रमुख ने शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में समाजवादी विजय रथ यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा जीत की संभावना वाली महिलाओं को टिकट देगी, कांग्रेस हार की संभावना वाली महिलाओं को टिकट दे रही है।

यादव ने कहा, ‘‘मुझे इस बात की खुशी है कि कुशीनगर में कई बार आने का मौका मिला है। जब कभी कुशीनगर में आए और कार्यक्रम हुए तो समाजवादी पार्टी के पक्ष में बहुमत की सरकार बनने का कार्य हुआ, इसलिए सबसे पहले भगवान बुद्ध की धरती को प्रणाम करता हूं।’’

यादव ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘हम पिछड़े होते हुए भी सोच से आगे हैं लेकिन वह‍ सोच और काम दोनों में पिछड़े हैं, इसलिए परिवर्तन होना तय है, परिवर्तन होकर रहेगा।’’

तीनों नए कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए यादव ने इसे वापस लाने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार से पूरे देश के किसान नाराज हैं और लगातार आंदोलन कर रहे हैं, किसान को अगर बाजार पर छोड़ दिया जाएगा तो किसान खुशहाल नहीं होंगे। यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी नेता आजम खान के खिलाफ दर्ज सभी मामले गलत हैं। यादव ने कहा, ‘‘आजम खान के साथ अन्याय हो रहा है और यह भाजपा की सरकार कर रही है।’’

अपनी यात्राओं में मिले जनसमर्थन का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, ‘‘किसान, नौजवान, हर वर्ग के लोग कार्यक्रमों में दिख रहे हैं और बदलाव का संदेश मिल रहा है, जनता बदलाव चाहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साढ़े चार साल में अपना संकल्प पत्र पलट कर नहीं देखा। ऐसी कौन सी सरकार होगी जो अपने किये हुए वादों को पूरा न करे।’’

उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र किया। लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई जिसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा और उसके सहयोगी मुख्य आरोपी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित