लाइव न्यूज़ :

बग्गा केस: 'आप' दफ्तर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का भारी प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने आदेश गुप्ता को हिरासत में लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2022 17:35 IST

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग का भी उल्लंघन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग का भी उल्लंघन कियाइस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

नई दिल्ली: बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग का भी उल्लंघन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।  

बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने मामले की पूरी जानकारी मांगी है। मामले में शनिवार को सुनवाई होगी। इस मामले में पंजाब के एजी ने कहा कि इस पूरे मामले में सर्च वारंट पहले ही दे दिए गए थे। लेकिन फिर भी पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने रोका। 

शुक्रवार की सुबह जब पंजाब पुलिस ने तेजिंदर बग्गा को उनके आवास से गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही थी तो तब हरियाणा पुलिस ने उन्हें थानेसर में रोक लिया। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने बीजेपी नेता को दिल्ली पुलिस सौंप दिया। 

वहीं भाजपा के तेजिंदर बग्गा के पिता प्रीत पाल सिंह बग्गा की शिकायत पर जनकपुरी थाने में धारा 452, 365, 342, 392, 295 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें उनके बेटे की गिरफ्तारी से पहले की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी।

प्राथमिकी में कहा गया है कि पुरुषों का एक समूह, उनमें से कुछ हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने तजिंदर बग्गा का ठिकाना पूछा और जब प्रीत पाल ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने बग्गा और उसके परिवार की पिटाई कर दी। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि तेजिंदर बग्गा ने पुरुषों से आग्रह किया कि वे उसे ले जाने से पहले पगड़ी पहनने दें, लेकिन वे बग्गा को ऐसे ही ले गए। 

टॅग्स :तेजिंदर पाल सिंह बग्गादिल्ली पुलिसBJPAdesh Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र