लाइव न्यूज़ :

CM ममता बनर्जी की रथ यात्रा में लगे BJP समर्थकों ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे

By भाषा | Updated: July 5, 2019 06:00 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा समर्थकों ने एक बार फिर ‘जय श्री राम’ नारों से स्वागत किया। बनर्जी बृहस्पतिवार को 623 साल पुराने रथ यात्रा उत्सव के उद्घाटन के लिए हुगली जिले के महेश इलाके में गई थीं जब ये नारे लगाए गए।

बनर्जी ‘जय जगन्नाथ’ के नारों के बीच जब मंच से उतर रही थी तब एक वर्ग से नारों की आवाज सुनाई दी। कोलकाता से करीब 24 किलोमीटर दूर महेश सेराम्पोर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने जीत दर्ज की थी।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले पुलिस ने भाजपा समर्थकों को घेर लिया था। पुलिस जैसे ही बनर्जी को उनके लिए इंतजार कर रहे वाहन में ले जा रही थी तभी भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। मई में उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में ‘जय श्री राम’ के नारों पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो की गुस्साई प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा ने उनकी काफी खिंचाई की थी।

इस कार्यक्रम में बनर्जी ने महेश रथ यात्रा को लोकप्रिय बनाने और शहर में एक इको पर्यटन पार्क के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य भर में तीर्थयात्रा केंद्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी