लाइव न्यूज़ :

पूरे देश में हिजाब प्रतिबंध को लेकर बने कानून, बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज- विपक्ष ने हिजाब को चुनावी मुद्दा बनाया

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2022 12:50 IST

उन्नाव में साक्षी महाराज ने विपक्ष पर हिजाब को चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हिजाब मुद्दे को विपक्ष ने चुनाव में उतारा। यह नियम (वर्दी के लिए) कर्नाटक में बना था, लोगों ने जवाब में यह (विवाद) किया।

Open in App
ठळक मुद्दे पूरे देश में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिएः साक्षी महाराजवोट डालने के बाद उन्नाव में साक्षी महाराज ने विपक्ष पर हिजाब को चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगायाबीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दावा किया कि इस बार बीजेपी 350 सीटें हासिल कर सकती है

उन्नावः कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब विवाद को लेकर चल रही बहसों के बीच उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पूरे देश में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक कानून बनाया जाना चाहिए। यहां अपना वोट डालने के बाद मीडिया से अपनी बात साझा करते हुए कहा कि हिजाब का नियम तो कर्नाटक में बना था।

साक्षी महाराज ने विपक्ष पर हिजाब को चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हिजाब मुद्दे को विपक्ष ने चुनाव में उतारा। यह नियम (वर्दी के लिए) कर्नाटक में बना था, लोगों ने जवाब में यह (विवाद) किया। बीजेपी सांसद ने आगे कहा,  मुझे लगता है, पूरे देश में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए।

उन्नाव के गदन खेरा प्राइमरी स्कूल में वोट डालने के बाद बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दावा किया कि इस बार बीजेपी 350 सीटें हासिल कर सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्नाव में बीजेपी सभी 6 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

बकौल साक्षी महाराज, 'भाजपा उन्नाव में बहुमत के साथ सभी 6 सीटें जीतेगी। मेरे द्वारा किए गए सभी प्रचारों के आधार पर, मैं कह सकता हूं कि सीएम योगी अपने ही 2017 के रिकॉर्ड को तोड़कर फिर से सरकार बनाएंगे। मुझे लगता है कि संख्या 350 तक जा सकती है।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

टॅग्स :साक्षी महाराजकर्नाटक हिजाब विवादBJPउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावUttar Pradesh Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र